कर्क राशि में बन रही गुरु और सूर्य की युति, 32 दिन तक तुला समेत 6 राशियों को गुरु आदित्य र
कर्क में बन रही गुरु-सूर्य की युति, 32 दिन तक तुला समेत 6 राशियों को होगा लाभ
Last Updated:
Surya Guru Yuti In Kark Rashi: सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही शुभ ग्रह बृहस्पति विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की युति से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो तुला समेत 6 राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है. इन राशियों को लगभग 32 तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं गुरु-शुक्र ग्रह की युति से किन किन राशइयों को लाभ होगा…
Surya Guru Yuti In Kark Rashi 2026: सूर्य ग्रह 16 जुलाई दिन गुरुवार को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं. सूर्य का कर्क राशि में गोचर रात 11 बजकर 39 मिनट पर होगा और वह इस राशि में 17 अगस्त तक रहेंगे. ऐसे में लगभग 32 दिन तक कर्क राशि में सूर्य और गुरु ग्रह की युति रहेगी, जिससे गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और गुरु ग्रह शुभ और सात्विक ग्रह माने गए हैं. गुरु ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, धर्म आदि के कारक ग्रह हैं तो सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, प्रतिष्ठा आदि के कारक ग्रह हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और सूर्य की युति से बने गुरु आदित्य योग का लाभ तुला समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों का धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और भाग्य के साथ मिलने से अच्छा फायदा भी होगा. आइए जानते हैं कर्क राशि में बन रही गुरु-सूर्य की युति से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…
गुरु-सूर्य की युति का मेष राशि पर प्रभाव
गुरु और सूर्य की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाली है. इस युति के प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी और वे अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में बहुत सफलता मिलेगी और उन्हें अपने कार्य जीवन में प्रगति करने का अवसर मिलेगा. साथ ही वे कड़ी मेहनत और समर्पण से अच्छी प्रगति प्राप्त कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. गुरु आदित्य योग के शुभ प्रभाव से नया बिजनेस शुरू करने या किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल होने की भी संभावना है. मेष राशि वाले सरल उपायों से विभिन्न परेशानियों को दूर कर सकते हैं और अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे.
सूर्य-गुरु युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
गुरु और सूर्य की युति मिथुन राशि वालों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होने वाली है. मिथुन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में विकास के लिए उपयुक्त अवसर मिलेंगे. गुरु आदित्य योग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और विभिन्न निवेशों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और वे कुछ शुभ पारिवारिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. इस राशि के जातकों के लिए पिछले निवेशों का लाभ उठाने का सही समय है और धन का स्तर काफी बढ़ जाता है. इस अवधि में आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है और आप आसान उपायों से बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं को दूर कर सकते हैं.
गुरु-सूर्य की युति का सिंह राशि पर प्रभाव
गुरु और सूर्य ग्रह की युति का लाभ सिंह राशि वालों को मिलने वाला है. सिंह राशि वालों के जीवन में संपत्ति और वाहन खरीदने के कारण खुशियां आएंगी. आपके अंदर समझदारी बढ़ेगी और सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्ष्म भी होंगे. सिंह राशि वालों के प्रफेशनल लाइफ में उपलब्धियां होंगी और पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ कमा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में शांति और खुशियां रहेंगी. भाई-बहनों के साथ आर्थिक विवादों से राहत मिलने की संभावना है और आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. इस समय किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना करने की कम संभावना है और एक उपयुक्त स्वास्थ्य दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है.
सूर्य-गुरु युति का कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य और गुरु की युति कन्या राशि वालों के प्रफेशनल लाइफ में नए अवसर लेकर आ सकती है और धन का स्तर बढ़ने की संभावना बन रही है. गुरु आदित्य योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वाले नए स्रोतों से पैसा कमा सकते हैं और काम व नौकरी का माहौल अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है, काम पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कन्या राशि वालों को लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है और जीवन में भौतिक सुख की संभावना है. आप इस समय एक आनंदमय जीवन का आनंद ले सकते हैं और विभिन्न परेशानियों से पूर्णता के साथ बाहर आ सकते हैं. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो गुरु आदित्य योग के शुभ प्रभाव से आपकी स्थिति में बदलाव होगा और आपकी इच्छा पूरी होगी.
गुरु-सूर्य की युति का तुला राशि पर प्रभाव
सूर्य और गुरु ग्रह की युति से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे और बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी. तुला राशि वालों के बिजनेस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती जाएंगी और कई प्रतिष्ठि लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा. गुरु आदित्यो योग के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. इस अवधि में आपका आत्मविश्वास और साहस उच्च बना रहेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. तुला राशि वालों की इस अवधि में धन संबंधित समस्या दूर होगी और संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं. साथ ही परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की भी संभावना बन रही है.
सूर्य-गुरु युति का धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य और गुरु ग्रह की युति से धनु राशि वालों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. गुरु आदित्य राजयोग के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों का धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. रिश्तेदारी में अगर कोई समस्या चल रही है या फिर किसा कानूनी मामलों से परेशान हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलेगी. धनु राशि वालों के करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है. वे अपने काम में अपेक्षित स्तर से ऊपर प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें अपने सहकर्मियों से पहचान और प्रशंसा मिलेगी. धनु राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव करने का यह एक अच्छा समय है क्योंकि उनके प्रयासों से सफलता मिल सकती है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


