आज ही घर के मुख्य द्वार पर लगा लें इन 4 में से कोई एक भी पौधा, वास्तु दोष होगा दूर, मां लक
Last Updated:
Vastu Tips for Main Door: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है. इन पौधों को लगाने से ना केवल वास्तु दोष समाप्त होते हैं, बल्कि मां लक्ष्मी का भी घर में आगमन होता है. आज ही इन 4 पौधों में से कोई एक अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाकर सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति करें…
Vastu Tips for Main Door: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. इसी स्थान से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश होता है. अगर घर के इस स्थान पर किसी भी तरह का दोष है तो यह सभी सदस्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता. घर में परेशानी, लड़ाई-झगड़े, आर्थिक समस्या आदि चीजें अगर बन रही हैं तो घर का मुख्य द्वार इन परेशानी का कारण हो सकता है. अगर आप कुछ तोड़-फोड़ नहीं कर सकते तो इसके लिए वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर कुछ पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है. अगर आप इन 4 में से कोई एक भी पौधा मुख्य द्वार पर लगा लेते हैं तो यह रातोंरात आपकी किस्मत बदल सकता है…

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ की संभावना बनती है. इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है. इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. पौधे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर निवास करती हैं.

तुलसी के अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा भी लगा सकते हैं. इस पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना जाता है. पौधे को मुख्य द्वार पर लगाएं और प्रतिदिन इसकी पूजा करें. वास्तु के अनुसार, यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा और घर में सुख-शांति लाएगा. साथ ही यह पौधा किसी भी तरह के वास्तु दोष को दूर करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ की संभावना बनती है. ध्यान रखें कि इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. यह मानसिक तनाव से राहत दिलाता है और परिवार में चल रही समस्याएं भी धीरे धीरे खत्म होती जाती हैं.

इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट लगाना भी शुभ माना जाता है. इसे मुख्य द्वार पर रखने से धन, सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही यह मुख्य द्वार से संबंधित किसी भी तरह के वास्तु दोष को भी दूर करता है. ध्यान रखें कि जेड प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.

1 – घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए पौधों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. 2- अगर पौधा किसी कारण से सूख गया है या मुरझा गया है तो उसे हटा दें. 3 – पौधों को हर दिन पानी दें. 4 – पौधों के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए.


