केतु ग्रह कमजोर होने पर देता है ये 5 संकेत, जानें मजबूत करने के उपाय, मंत्र और दान
Last Updated:
Ketu Grah: केतु को छाया और पाप ग्रह कहा जाता है. जब केतु ग्रह कमजोर होता है तो सबसे पहले व्यक्ति का आत्मविश्वास खत्म होता है. उसे हर बात में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता है, वो कोई निर्णय नहीं ले पाता है. केतु खराब होने पर 5 संकेत देता है. आइए जानते हैं केतु के उपाय, मंत्र और दान.
केतु ग्रह को मजबूत करने के उपाय.
Ketu Grah: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक छाया ग्रह कहते हैं, जो रहस्यमयी और आध्यात्मिक होता है. केतु ग्रह का सिर नहीं है, उसका केवल धड़ है. कुंडली में जब केतु ग्रह कमजोर अवस्था में होता है या केतु दोष होता है तो वह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक पीड़ा देता है. उसकी वजह से व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कमजोर केतु के संकेत क्या होते हैं? केतु को मजबूत करने के उपाय क्या हैं?
केतु ग्रह कमजोर होने के लक्षण क्या है?
- केतु के खराब होने पर व्यक्ति सही फैसले नहीं कर पाता है. वह हमेशा असमंजस की स्थिति में ही रहता है. वह सही और गलत का फैसला करने में स्वयं को असमर्थ सा समझता है.
- जब केतु कमजोर होता है तो व्यक्ति का मनोबल गिर जाता है. उसका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है. उसे अपनी योग्यता और क्षमता पर संदेह होने लगता है. निराशावाद में घिर जाता है.
- केतु के प्रभाव के कारण व्यक्ति अकेला रहना पसंद करता है और वो उदास हो सकता है. कई बार ऐसे लोग वैराग्य ले लेते हैं. मामा पक्ष से संबंध बिगड़ जाते हैं.
- खराब केतु की वजह से व्यक्ति को सपने में डर लगता है, सांप के काटने या ऊंचाई से गिरने का स्वप्न बार बार आता है.
- केतु दोष की वजह से जोड़ों में दर्द, पैरों में कमजोरी, चोट या दुर्घटना की आशंका रहती है. नाखून और बाल टूटते हैं, चर्म रोग या खून से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
केतु ग्रह को मजबूत करने के प्रभावी उपाय क्या हैं?
केतु को मजबूत करने के लिए आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. पवनपुत्र हनुमान की कृपा से सब ठीक होगा.
केतु को ठीक करना है तो आप सात्विक जीवन व्यतीत करें. मांस, मदिरा और नशीली चीजों का सेवन न करें.
केतु के लिए आप रोज विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें क्योंकि वे केतु के अधिपति देव हैं. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए दूर्वा अर्पित करें.
केतु के शुभ फल के लिए ननिहाल पक्ष से संबंध मधुर रखें. नाना, मामा, नानी का सम्मान करें, उनको उपहार दें और आशीर्वाद लें.
केतु ग्रह के लिए कौन से मंत्र और दान शुभ माने जाते हैं?
- केतु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः या ॐ कें केतवे नमः मंत्र का जाप 108 बार कर सकते हैं.
- बुधवार और शनिवार को काले और सफेद रंग का कंबल, ऊनी कपड़े, तिल, लोहा, सात तरह के अनाज गरीब लोगों को दान करें.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


