Aaj Ka Singh Rashifal: आज राहत भरा दिन, नुकसान का योग नहीं! जानें कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
10 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज चंद्रमा भरणी और कृतिका नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जबकि राशि स्वामी सूर्य लाभ स्थान में बुध के साथ युति बनाए हुए हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में राहत और लाभ के संकेत दे रही है. खास बात ये कि…
Aaj Ka Singh Rashifal 10 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार शुक्रवार 10 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत एकादशी तिथि में होगी. आज चंद्रमा भरणी और कृतिका नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जबकि राशि स्वामी सूर्य लाभ स्थान में बुध के साथ युति बनाए हुए हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में राहत और लाभ के संकेत दे रही है. खास बात यह है कि आज नुकसान के कोई बड़े योग नहीं बन रहे हैं, इसलिए दिन कुल मिलाकर संतुलित और सकारात्मक रहने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
सिंह राशि वालों के लिए आज व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं. खासकर धातु से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा मिल सकता है. सोना, चांदी, लोहा या अन्य धातु आधारित व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा पूजा-पाठ, धार्मिक सामग्री या धार्मिक आयोजनों से जुड़े व्यवसायियों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं. निवेश या लेन-देन के मामलों में भी स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा और काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, जिससे कामकाज में आसानी होगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे किए जा सकते हैं. अगर किसी जरूरी फाइल, प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को लेकर देरी चल रही थी, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है. आज किया गया प्रयास आने वाले समय में फायदा दे सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा और पढ़ाई में मन लगा रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला है. आज कोई बड़ी स्वास्थ्य परेशानी नहीं रहेगी. शारीरिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी स्थिरता बनी रहेगी. यदि छोटी-मोटी थकान, सिरदर्द या सामान्य परेशानी सामने आती भी है, तो उससे आसानी से निपटा जा सकेगा. कुल मिलाकर स्वास्थ्य पक्ष आज मजबूत नजर आ रहा है.
पारिवारिक जीवन और दांपत्य संबंध
पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और किसी बड़े विवाद या मनमुटाव की संभावना नहीं है. घर का माहौल भी संतुलित रहने की उम्मीद है. हालांकि संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता या मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बच्चों से जुड़े किसी बड़े फैसले या बहस को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा कमजोर माना जा रहा है. प्रेमी जोड़ों के बीच मुलाकात की संभावना कम रह सकती है और बातचीत में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा.
आज के शुभ उपाय
ज्योतिषी पंडित प्रकाश मेहता ने के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज भगवान शिव के दर्शन करना शुभ रहेगा. साथ ही शक्कर, घी जैसी चीजों का दान करना भी लाभकारी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


