मीन राशि वालों को आज हर ओर मिलेगी सफलता, बन रहा चंद्रमा का शुभ योग
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 7 July 2026: आज (मंगलवार) पैतृक संपत्ति, शिक्षा, नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी क्योंकि मीन राशि पर राहु के वक्री होने का प्रभाव खत्म होने जा रहा है. चंद्रमा का एक बहुत ही शुभ योग बन रहा है. यह योग व्यापार और संपत्ति से जुड़ा लाभ दिलाएगा.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी 7 जुलाई 2026 का दिन बहुत ही सुखमय होने वाला है. व्यापार में और अन्य कार्य क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी. पैतृक संपत्ति, नौकरी, शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी क्योंकि मीन राशि पर राहु के वक्री होने का प्रभाव खत्म होने जा रहा है. चंद्रमा का एक बड़ा शुभ योग बन रहा है. यह योग बनने से व्यापार और धन-संपत्ति से जुड़ा लाभ प्राप्त होगा. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशखबरी भरा होगा. आज के लिए भाग्य अंक 3 और शुभ अंक 4 है. आज के दिन किसी भी कार्य की शुरुआत इन्हीं अंकों के साथ करें, तो सारे कार्य सफल होंगे.
सभी समस्याओं से मिलेगी निजात
मीन राशि के जिन जातकों के जीवन में काफी लंबे समय से धन से संबंधी समस्या आ रही है, व्यापार में वृद्धि नहीं हो रही है, ग्राहक नहीं आ रहे हैं या प्रॉपर्टी आदि के बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है, तो आज का दिन सभी समस्याओं से निजात मिलने वाली है. आज चंद्रमा का बड़ा शुभ योग बन रहा है. व्यापार में बड़ा ही अचूक लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज पार्टनर का साथ मिलेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से 7 जुलाई का दिन बढ़िया गुजरने वाला है. किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी. दिनभर ताजगी महसूस करेंगे. नया कार्य उत्साहित करेगा. बाहरी खानपान से जितना अधिक बचाव हो सके, उतना अधिक करने की कोशिश करें.
आज के लिए उपाय
आज गेंदे के पांच फूल लें. गेंदा फूल न मिले, तो कोई भी पांच फूल ले सकते हैं. बस फूल पीले रंग के होने चाहिए. पांच हल्दी की गांठ लें. थोड़ा से चावल लें. चावल भी हल्दी लगाकर पीले करने हैं. उसमें एक सिक्का रखना है. एक श्रीफल रखना है. ये सारी सामग्री ले जाकर श्री हरि के चरणों में समर्पित कर दीजिए और अपनी अर्जी लगा दीजिए. आपके सारे बिगड़े काम बनना प्रारंभ हो जाएंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


