वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, प्रमोशन और नए काम के योग

वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, प्रमोशन और नए काम के योग

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 07 July: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ और खुशहाली भरा होगा. आज आपकी मुलाकात नए नए लोगों से होगी. इन लोगों के मदद से आपके कई काम भी बन सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने परिवार को जरूर दें.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 07 July: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की  गणना की जाती है. आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहें है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ और खुशहाली भरा होगा. आज आपकी मुलाकात नए नए लोगों से होगी. इन लोगों के मदद से आपके कई काम भी बन सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने परिवार को जरूर दें.

नए काम की कर सकेंगे शुरुआत

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस की सोच रहें है आज वो किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है. आज सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम भी जरूर पूरा होगा. जो लोग नौकरी में हैं. आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे.

जमीन में पैसा कर करेंगे निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार या सरकारी स्कीम में नहीं बल्कि किसी जमीन या प्लॉट में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा भी मिलेगा.

पार्टनर के साथ बिताएंगे क़्वालिटी टाइम

वृषभ राशि के जातको के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकेंगे. आज आप चाहे तो कहीं लांग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.

5 बार पढ़े हनुमान चालीसा

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप हनुमान मंदिर में जाकर यदि 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed