कन्या राशि वालों की आज खुली है किस्मत, पैसा-प्रॉपर्टी और बिजनेस में तरक्की का योग
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 6 july 2026: क्या आज कन्या राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है? ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है धन लाभ, दनादन कारोबार और शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग.आखिर आज किन कामों में मिलेगी सफलता और किस मौके को बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए? जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से आज का पूरा राशिफल.
परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. ऐसे में आज सोमवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए कई मायनों में बेहद खास और शुभ संकेत लेकर आया है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही उत्तर भाद्रपदा नक्षत्र और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा पहले कुंभ राशि में रहेगा और बाद में मीन राशि में प्रवेश करेगा. इस खगोलीय परिवर्तन का सीधा और सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज पूरे दिन कई ऐसे योग बन रहे हैं, जिनकी वजह से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी लाभदायक रहने वाला है. कारोबार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और पुराने अटके हुए भुगतान भी वापस मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं. यदि किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं. आज धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे.
प्रतियोगिता परीक्षा में मिल सकती है सफलता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज का दिन मानसिक रूप से भी काफी सुकून देने वाला रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर का माहौल खुशहाल रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान भी निकल सकता है. लंबे समय से जिस शुभ समाचार का इंतजार था, वह आज मिलने की संभावना है. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या फोन पर अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा माना गया है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी.
जमीन वाहन खरीदने का शुभ दिन
अगर आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन काफी शुभ माना गया है. भूमि, भवन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और नए सौदे भी आपके पक्ष में जा सकते हैं. हालांकि, किसी भी बड़े निर्णय से पहले जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें. जल्दबाजी से बचना ही बेहतर रहेगा. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. यदि पूरे दिन सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों पर ध्यान देंगे तो ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


