कमाई छप्परफाड़, लेकिन तंगी नहीं हो रही खत्म…क्या आप भी रात में बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं?

कमाई छप्परफाड़, लेकिन तंगी नहीं हो रही खत्म…क्या आप भी रात में बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं?

X

तंगी नहीं हो रही खत्म…आप भी रात में बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं?

 

arw img

Bathroom Door Vastu : रात में सोने से पहले ज्यादातर लोग घर की लाइटें बंद कर देते हैं, लेकिन कई बार बाथरूम के दरवाजे को बंद करना भूल जाते हैं. वास्तु के अनुसार इस आदत को बदल लेने में ही भलाई है. लोकल 18 से फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सबसे पहले बाथरूम सही दिशा में होना जरूरी है. घर के पश्चिम या उत्तर दिशा के कोने में बाथरूम बनाना शुभ माना जाता है. शौच के समय बैठते वक्त मुख उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. पूरब की ओर न तो मुख होना चाहिए और न ही पीठ. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक, बाथरूम का संबंध जल तत्व से माना जाता है. जल तत्व का संबंध धन से होता है. अगर बाथरूम का दरवाजा खुला रहता है तो धन आता तो है लेकिन कब और कहां खर्च हो जाता है इसका पता नहीं चलता. इसलिए दिन हो या रात, बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए. 

Source link

You May Have Missed