घर में पोंछा लगाते समय पानी में मिला दें बस यह एक चीज, वास्तु समेत सभी दोष होंगे दूर, मां
Last Updated:
Vastu Remedies: वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की साफ-सफाई केवल स्वच्छता का ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है. मान्यता है कि नियमित रूप से घर में पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है. अगर घर में परेशानी चल रही हैं तो वास्तु दोष हो सकता है. इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं…
Vastu Remedies: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की साफ-सफाई केवल स्वच्छता का ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है. घर में साफ-सफाई रहने से देवी-देवताओं और पितरों की कृपा बनी रहती है और मन भी शांत रहता है. साफ-सफाई के लिए घर में पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वातावरण भी बना रहता है. वास्तु के अनुसार, अगर घर में कोई ना कोई परेशानी रहती है, मन शांत नहीं रहता, ईश्वर की पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता आदि ऐसी स्थिति में वास्तु दोष कारण रह सकता है. इस तरह के दोष को दूर करने के लिए जरूरत नहीं है कि किसी तोड़फोड़ की जरूरत हो. आप घर में मिलने वाले नमक से ही वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान भी रखना पड़ता है.

आमतौर पर, नमक, जो हर घर की रसोई में पाया जाता है, नकारात्मक ऊर्जाओं को सोखने की अद्भुत शक्ति रखता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है. अगर आपको लगता है कि आपके घर में बहुत अधिक नकारात्मक ऊर्जा है या बुरी नजर का असर हुआ है तो आपको घर की सफाई के लिए हर दिन या कम से कम सप्ताह में दो बार पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर की नमी और नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे दूर हो जाएगी.

घर की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में नमक मिलाने से ना केवल आध्यात्मिक लाभ होते हैं बल्कि कई वैज्ञानिक लाभ भी होते हैं. नमक के पानी से घर की सफाई करने से फर्श पर मौजूद कीटाणु और जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और घर साफ हो जाता है. हालांकि, इस उपाय को अपनाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गुरुवार के दिन आप यह कार्य ना करें. गुरुवार के दिन पोंछे के पानी में नमक ना डालें. गुरुवार को नमक के पानी से घर की सफाई करने से देवी लक्ष्मी क्रोधित हो सकती हैं और आर्थिक हानि हो सकती है. अगर हर दिन संभव नहीं है तो मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन यह उपाय अवश्य करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

घर की सफाई के अलावा, बाथरूम या बेडरूम के कोनों में नमक से भरा एक छोटा कांच का कटोरा रखने से भी कमरे की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है. इस नमक को सप्ताह में एक बार बदलना चाहिए. पुराने नमक को ऐसी जगह रख दें, जिनको कोई उसे छू ना सके या फिर उसे किसी बर्तन में डाल देना चाहिए ताकि उसे पानी से धोया जा सके. ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच किसी भी तरह का झगड़ा खत्म हो जाएगा और आपसी घनिष्ठता बढ़ेगी. साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाता है.

हालांकि यह एक छोटा सा उपाय है, लेकिन घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में यह चमत्कारिक रूप से कारगर है. माना जाता है कि इस तरह से व्यापारिक परिसर या कार्यालयों को नमक के पानी से पोंछने से बुरी नजर दूर होती है और घर में शांति और सद्भाव आता है. इसलिए अगर आप भी घर में मानसिक अशांति और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु के इस छोटे से नुस्खे को अपनाएं और घर से गरीबी को दूर भगाकर सुख और समृद्धि का स्वागत करें.


