लव पार्टनर के सामने सोच-समझकर बोलें, नौकरी-बिजनेस में होगा बड़ा आर्थिक लाभ

लव पार्टनर के सामने सोच-समझकर बोलें, नौकरी-बिजनेस में होगा बड़ा आर्थिक लाभ

Last Updated:

Mithun Rashifal Today (5 July): आज आषाढ़ कृष्ण पंचमी को मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ ‘आयुष्मान योग’ बन रहा है, जिससे नौकरी और बिजनेस में छप्परफाड़ धन लाभ के प्रबल योग हैं. हालांकि, भाग्य स्थान पर चंद्र-राहु की युति और वाणी स्थान पर बुध की वक्री चाल के कारण लव लाइफ में थोड़ी गलतफहमियां या कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखना होगा. करियर, सेहत और प्रेम संबंधों के मामले में कैसा रहेगा आपका आज का पूरा दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का संपूर्ण भाग्यफल.

Mithun Rashifal 5 July 2026: आज 5 जुलाई यानी रविवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत शुभ होने वाला है क्योंकि आज के दिन आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय आयुष्मान योग बन रहा है, जहां आयुष्मान का मतलब होता है शुभ और आशीर्वाद. उन्होंने कहा कि इस दिन आपके सभी काम बनते नजर आएंगे. व्यवहार की दृष्टि से आज मिथुन जातकों का तैतिल स्वभाव रहेगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन मिथुन राशि वाले लोग विलासप्रिय और स्वार्थी बन जाएंगे. इसमें आप खुद की वैल्यू पर काम करेंगे.

आषाढ़ पंचमी पर छप्परफाड़ धन लाभ के योग
हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि भी है. उन्होंने कहा कि आज आपको छप्परफाड़ कर कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि अवस्था धनागम की बन रही है. सुबह से शाम तक आपके पास जगह-जगह से धन के स्रोत बनते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि वाले जातक इस समय जो भी काम करेंगे, आर्थिक मामले में उनको बहुत लाभ होगा. उन्होंने कहा कि इस समय कालसर्प दोष राहु-केतु के बीच में बना हुआ है. इसमें भी सारे ग्रह हैं.

चंद्र-राहु युति और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय लग्न में सूर्य बैठा हुआ है. सूर्य, चंद्रमा और राहु से दृष्ट होने के चलते आपको कन्फ्यूजन भी हो सकती है क्योंकि एक तरह से आपकी हेडलाइट और टेल लाइट दोनों काम करनी बंद कर देगी. आज के दिन नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र बन रहा है, जो कुंभ राशि का सौ तारों का समूह होता है. उन्होंने कहा कि इस समय चंद्रमा और राहु की युति भाग्य स्थान पर है. ऐसे में भाग्य में रुकावटें तो आएंगी, जिसके चलते आपके कई काम बिगड़ भी सकते हैं, लेकिन फिर भी दिन बेहतर से बेहतर रहने वाला है.

बुध की वक्री चाल और बृहस्पति से टकराव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय मिथुन राशि के स्वामी बुध वक्र अवस्था में वाणी स्थान पर संचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई भी ग्रह वक्री होता है, तब उसके गुणधर्म बदल जाते हैं. उन्होंने कहा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा कि वक्री का अर्थ है उल्टा, इसका मतलब है कि जब ग्रह उल्टी चाल चलते हैं तो उसे वक्री अवस्था कहते हैं. उन्होंने कहा कि इसके परिणाम भी उल्टे होते हैं, उदाहरण के लिए अगर कोई ग्रह वक्री होता है तो वह विपरीत परिणाम देगा. अगर वह शुभ है तो अशुभ परिणाम देगा और अगर अशुभ है तो शुभ परिणाम देगा. उन्होंने कहा कि बुध वाणी, व्यवहार, व्यापार, यात्रा और मौसम का ग्रह माना जाता है. यह इस समय वक्र अवस्था में है, जिसके चलते यह ग्रह षड्यंत्रकारी बन गया है क्योंकि यह बृहस्पति के साथ बैठा हुआ है और इन दोनों ग्रहों का आपसी तालमेल नहीं बन पाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed