साप्ताहिक राशिफल: मेष, धनु समेत 6 राशियों को इस सप्ताह नौकरी व कारोबार में होगा अच्छा लाभ,

साप्ताहिक राशिफल: मेष, धनु समेत 6 राशियों को इस सप्ताह नौकरी व कारोबार में होगा अच्छा लाभ,

Weekly Horoscope 6 To 12 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रह सकता है. इस सप्ताह बुध वक्री चाल से मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं, जिससे बुधादित्योग का निर्माण होगा. साथ ही सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ मिथुन, कर्क, कुंभ समेत 6 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है तो मेष, धनु, मकर समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 6 से 12 जुलाई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
जुलाई के इस सप्ताह मेष राशि वालों के खर्चो में वृद्धि हो सकती है. इस सप्ताह कामकाज को लेकर भी भाग दौड़ बनी रह सकती है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. सप्ताह के मध्य भाग में बच्चों के किसी काम की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उधारी में माल देने से बचें और अगर आप कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए विराम दें. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. हालांकि इस सप्ताह आप आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है. दैनिक वार्तालाप में इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें. सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह अच्छा धन का लाभ प्राप्त हो सकता है क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं. इस सप्ताह आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी. इस सप्ताह अचानक आपके लिए यात्रा का योग बन सकता है. हालांकि इस सप्ताह आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना लाभकारी रहेगा. दोस्तों का इस सप्ताह पूरा साथ मिलेगा, आपके अटके कई कार्य पूरे होंगे.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध इस सप्ताह वक्री करने वाले हैं. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम दे सकता है. इस सप्ताह आपको दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है, जिससे आपको राहत मिलेगी. संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला बना रहेगा. इस सप्ताह दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. हालांकि सेहत का ध्यान रखें पेट से संबंधित कोई रोग आपको परेशान कर सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है क्योंकि आपकी राशि में गुरु ग्रह विराजमान हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आपको किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है. साथ ही ऑफिस में अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस आने के योग बन रहे हैं. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से बिजनेस में चल रही मंदी दूर हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह शुरुआती भाग में कुछ मानसिक तथा शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि आपकी राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. इस सप्ताह आपके कुछ अनचाहे खर्च भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका बन रही है. वहीं इस राशि के नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह का आखिरी दिन थोड़ी समस्या दे सकते हैं.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह व्यापार तथा नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी अच्छी जगह निवेश करने का अवसर भी मिलेगा. पारिवारिक लोगों का सहयोग इस सप्ताह आपके लिए मददगार रहेगा और सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. सप्ताह के मध्य में सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए ज्यादा भागदौड़ करने से बचें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने सभी टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे और व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.

तुला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल शुभ स्थिति में बने हुए हैं. अगर बिजनेस में कई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और आपको लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलने वाले हैं. हालांकि नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की सराकरी नौकरी लगने की संभावना बन रही है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. धन संबंधी मामले में इस सप्ताह आपको कुछ परिश्रम करना पड़ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले इस सप्ताह किसी से मतभेद ना रखें, इस बात का ध्यान रखें. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी दे सकता है इसलिए मेहनत करने से पीछे ना हटें. इस सप्ताह क्रोध की अधिकता पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न कर सकती है इसलिए क्रोध से बचें. सप्ताह के अंतिम भाग में आलस्य से बचें अन्यथा आपका कोई जरूरी कार्य अधूरा रह सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए हितकर रहेगा. संतान के साथ आपके मतभेद होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. सुविधाओं पर धन का व्यय हो सकता है इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. छात्र को पढ़ाई को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है. सप्ताह अंतिम भाग में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह रहेगी अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से जरूरी निर्णय ले पाने में परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह माता-पिता की सेहत आपको चिंतित कर सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने कामकाज पर ध्यान दें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें. इस सप्ताह किसी भी तरह का निवेश ना करने की सलाह रहेगी, अगर आप करना ही चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा परिश्रम वाला रहेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलने की अच्छी संभावना रहेगी. पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और भाई बहनों का सहयोग इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ दे सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, पार्टनर की मुलाकात किसी घरवाले से करवा सकते हैं. हालांकि सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ध्यान रखें.

मीन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह का शुरुआती भाग अच्छा रहेगा लेकिन अंत में कुछ परेशानी हो सकती है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है. इस सप्ताह आपको अच्छे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं. किसी अच्छी जगह आपको निवेश करने का मौका मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. सप्ताह के अंतिम भाग में आलस्य के कारण कोई काम ना बिगड़े इसका पूर्ण ध्यान रखें. व्यर्थ के तनाव से बचने की सलाह रहेगी.

Source link

You May Have Missed