कन्या राशि वालों को आज मिलेगा फंसा पैसा, दिखेगा आगे बढ़ने का रास्ता, बढ़ेगा व्यापार
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 4 July 2026: आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा काम, व्यापार, परिवार या किसी धार्मिक उद्देश्य से हो सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज की गई यात्रा शुभ और लाभकारी साबित होगी. यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज…
परमजीत/देवघर: हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलती है और उसी के साथ सभी राशियों पर उसका प्रभाव भी बदल जाता है. पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग और सबसे खास चंद्रमा की स्थिति को देखकर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है. माना जाता है कि चंद्रमा व्यक्ति के मन, सोच, व्यवहार और फैसलों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. आज के पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज शतभिषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचार करेगा. ऐसे में कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. अगर आपकी राशि कन्या है तो आज का दिन आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और लाभ देने वाला रहेगा. यदि आपने किसी व्यक्ति को पहले पैसे उधार दिए थे और लंबे समय से उसके वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे, तो आज वह धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है. रुका हुआ पैसा हाथ में आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन भी काफी हल्का महसूस करेगा. आज पुराने अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे के कार्यों को लेकर नई ऊर्जा मिलेगी.
मंद व्यापार आज चल पड़ेगा
व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन राहत भरा रहने वाला है. यदि पिछले कुछ दिनों से कारोबार में सुस्ती चल रही थी, ग्राहक कम आ रहे थे या उम्मीद के मुताबिक आमदनी नहीं हो रही थी, तो आज हालात बदलते हुए नजर आ सकते हैं. नए ग्राहक मिल सकते हैं, पुराने ऑर्डर पूरे हो सकते हैं और व्यापार में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का उत्साह भी बढ़ेगा.
यात्रा का योग बनेगा
आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा काम, व्यापार, परिवार या किसी धार्मिक उद्देश्य से हो सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज की गई यात्रा शुभ और लाभकारी साबित होगी. यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा सकता है.
परिवार में रहेगा खुशनुमा माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी खुशहाल रहेगा. परिवार के सदस्य आपके व्यवहार और कार्यों से संतुष्ट रहेंगे. घर में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा और सभी लोग मिलकर अच्छा समय बिताएंगे. घर में स्वादिष्ट भोजन बनने के भी संकेत हैं, जिससे पूरे परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. लंबे समय बाद परिवार के साथ बैठकर सुकून के पल बिताने का मौका मिल सकता है.
स्वास्थ रहेगा बढ़िया
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. यदि पिछले कुछ दिनों से छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी महसूस हो रही थी, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक तनाव भी कम रहेगा. कुल मिलाकर ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ, व्यापार में सफलता, पारिवारिक सुख, शुभ यात्रा और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देने वाला दिन साबित हो सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


