सिंह राशि: अगर करते हैं इसका बिजनेस तो आज बरसेगा पैसा! नौकरी वालों की रहेगी ऐसी स्थिति

सिंह राशि: अगर करते हैं इसका बिजनेस तो आज बरसेगा पैसा! नौकरी वालों की रहेगी ऐसी स्थिति

Last Updated:

04 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज का दिन खास तौर पर व्यापारियों के लिए लाभदायक रह सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को संभलकर चलने की जरूरत रहेगी. दिनभर काम का दबाव, मानसिक उलझन और पारिवारिक मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए…

Aaj Ka Singh Rashifal 04 July 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए शनिवार 04 जुलाई 2026 का दिन मिला-जुला असर लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज का दिन खास तौर पर व्यापारियों के लिए लाभदायक रह सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को संभलकर चलने की जरूरत रहेगी. दिनभर काम का दबाव, मानसिक उलझन और पारिवारिक मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए हर काम सोच-समझकर करना चाहिए. जल्दबाजी से बचना होगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन व्यापारियों के लिए राहत और लाभ देने वाला रहेगा. कारोबार में अच्छी स्थिति बनने के संकेत हैं और आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रह सकता है. लोहे को छोड़कर जो लोग सोना, चांदी या अन्य धातुओं के व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास तौर पर शुभ माना गया है. इसके अलावा अन्य व्यवसायों में भी सामान्य रूप से धन लाभ की संभावना बनी रहेगी. पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और व्यापारिक फैसलों से फायदा मिल सकता है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहने से मन बेचैन रह सकता है. ऐसे में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी बातों पर तनाव बढ़ने की आशंका है.विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन कम लग सकता है और मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है. यदि कोई विद्यार्थी आज प्रतियोगी परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण टेस्ट में शामिल हो रहा है, तो उसे बहुत सावधानी और फोकस के साथ आगे बढ़ना होगा. भविष्य से जुड़े बड़े फैसले आज टालना ही बेहतर रहेगा. अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में गलत साबित हो सकता है.

आज कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने के संकेत हैं. किसी बड़ी शारीरिक परेशानी की आशंका नहीं है, लेकिन मानसिक तनाव और थकान कुछ लोगों को परेशान कर सकती है. काम का दबाव, पारिवारिक उलझनें और मन की बेचैनी इसका कारण बन सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप खुद को ज्यादा तनाव में न रखें और दिनभर में थोड़ा आराम भी जरूर लें.

पारिवारिक एवं लव लाइफ 
परिवारिक रिश्तों के मामले में आज सिंह राशि वालों को खास सावधानी बरतनी होगी. पति-पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में किसी भी बहस को बढ़ाने से बचना चाहिए. छोटी-सी बात अगर तूल पकड़ ले, तो आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. संतान पक्ष को लेकर भी ज्यादा उम्मीदें रखना ठीक नहीं रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में भी दिन बहुत मजबूत नहीं माना जा रहा है. प्रेमी जोड़ों के लिए आज मुलाकात टालना बेहतर रहेगा, ताकि अनावश्यक गलतफहमी से बचा जा सके.

आज के लिए ये उपाय रहेंगे शुभ
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं जैसे घी, चावल और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करना भी लाभकारी माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed