मेष पर पैसों की बारिश, कर्क को नौकरी…जुलाई में इस दिन बनेगा सूर्य-गुरु का महाशुभ संयोग

मेष पर पैसों की बारिश, कर्क को नौकरी…जुलाई में इस दिन बनेगा सूर्य-गुरु का महाशुभ संयोग

Last Updated:

Dharma Aastha : सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा, प्रशासनिक सफलता और सम्मान के कारक ग्रह हैं, जबकि बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, विवाह और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 16 जुलाई को सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की युति है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में सूर्य और गुरु का शुभ संयोग लगभग एक माह तक रहेगा. मेष, वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

अयोध्या. जुलाई 2026 का महीना वैदिक ज्योतिष के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस माह कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, लेकिन सबसे खास घटना 16 जुलाई को होने वाली सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की युति है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पहले से ही उच्च राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति मौजूद रहेंगे. इस प्रकार कर्क राशि में सूर्य और गुरु का शुभ संयोग लगभग एक माह तक रहेगा, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा, प्रशासनिक सफलता और सम्मान के कारक ग्रह हैं, जबकि बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, विवाह और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं. कर्क राशि में गुरु उच्च होते हैं और सूर्य के साथ उनकी मित्रता होने के कारण यह युति कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाली साबित हो सकती है. विशेष रूप से मेष, वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मेष राशि : इस राशि के लोगों को किसी बड़ी खुशखबरी के मिलने के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में भी सुखद वातावरण बना रहेगा.

वृषभ राशि : सूर्य-गुरु की युति वृषभ राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी. व्यापार करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. नए निवेश या नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी तथा धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.

कर्क राशि : यह युति आपकी ही राशि में बनने जा रही है, इसलिए इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. करियर में उन्नति, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई और बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं. समाज में सम्मान और प्रभाव भी बढ़ेगा.

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए यह संयोग करियर और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में नए मौके मिल सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed