Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार चमकेगा और रिश्तों में
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को मीन राशि वालों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं, लेकिन कुछ चीज होते-होते रह भी जाएंगी. ऐसे में शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति, व्यापार के क्षेत्र में आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वाले जातकों के लिए 3 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और अगर कहा जाए 50% अच्छा और 50% थोड़ा हल्का दिन रह सकता है. आज के दिन आपके कार्य सफलता की ओर रहे इसके लिए शुभ अंक 8 और भाग्य अंक 6 से अपने कार्यों की शुरुआत करें जिससे ईश्वर का साथ मिलेगा और जो काम बिगड़ने वाले हैं वह उनकी कृपा से पूरे होंगे. सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को मीन राशि वालों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं लेकिन कुछ चीज होते-होते रह भी जाएंगी. ऐसे में शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति व्यापार के क्षेत्र में आज आपका दिन कैसा रहने वाला है जानते हैं.
मीन राशि वाले जातकों के लिए व्यापार में नया कार्य शुरू होने के योग बन रहे हैं साथ ही आपके जो कार्य चल रहे हैं, बिजनेस में तरक्की होगी लेकिन आपको शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखना है कि आपका जो भी व्यापार या बिजनेस है, इसका काम करते समय आप उस स्थल पर मौजूद रहे.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है और इस क्षेत्र में में सफलता भी मिलने वाली है लेकिन शरीर में कोई नया दर्द भी उत्पन्न हो सकता है ऐसे में इनके लिए सतर्क रहना भी बेहद जरूरी होगा.
कोर्ट कचहरी
कोर्ट कचहरी के जो लंबित कार्य चल रहे हैं उन केस में भी सफलता प्राप्त होने वाली है लंबे समय से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं मामला खिंच रहा है उनमें जल्द ही निर्णय आने वाला है और वह मीन राशि के जातकों के पक्ष में ही रहेगा लेकिन आपको अपने करीबियों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है नहीं तो पांसा पलट भी सकता है.
प्रेम संबंध
प्रेम संबंध को लेकर भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लाइफ पार्टनर आपके पक्ष में रहेगा पहले की भांति जैसा प्रेम करता होगा और बीच में जो अनबन हो गई थी तो अनबन तनाव सब दूर होगा. प्रथम वाली स्थिति दोबारा से हो जाएगी वह आपको चाहने लगेगा.
आर्थिक क्षेत्र
आर्थिक क्षेत्र में मीन राशि वाले जातकों के संबंध में बात की जाए तो इन्हें धन खर्च करने को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि आज के दिन व्यर्थ खर्च ज्यादा होने के योग बन रहे हैं इसके लिए 3 जुलाई 2026 को मीन राशि के जातक किसी भी स्त्री की निंदा ना करें किसी भी स्त्री को ठेस ना पहुंचाएं महिला का अपमान ना करें अपने बड़ों का सम्मान करें अगर आप भूल कर भी गलती से किसी के प्रति निंदनीय भाव रखते हैं तो आज के दिन आपके सारे कार्य असफल होंगे
करियर
मीन राशि के जातक शिक्षा बुद्धि विवेक और जो गवर्नमेंट जॉब काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं एक-एक अंक आधा-आधा अंक से गवर्नमेंट जॉब में पीछे रह जा रहे हैं कभी फिजिकल में रह जाते हैं कभी रिटर्न परीक्षा में रह जाती है इनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है
इन सबके लिए एक छोटा सा उपाय करना चाहिए
3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को मीन राशि के जातकों के लिए हनुमान जी महाराज के मंदिर में जाकर हनुमान जी को मोतीचूर के भोग लगाना है. मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रार्थना करके निवेदन करें. अपनी भेंट हनुमान जी महाराज के चरणों में समर्पित करनी है. उनको प्रणाम करें और फिर वह मोतीचूर के लड्डू गरीबों में बांट दें. आपकी मनोरथ सारे पूर्ण हो जाएंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


