दूर होंगी बाधाएं, पार्टनर रहेगी फिदा…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

दूर होंगी बाधाएं, पार्टनर रहेगी फिदा…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 July 2026 : मेष राशि के लिए आज बाधाएं खत्म होंगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिर्जापुर के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:52 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 2:09 से लेकर 3:53 तक रहेगा. सूर्य आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे. ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन भोजन में लापरवाही न करें. अविवाहित लोगों के लिए परिवार के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. रिश्तों में स्पष्ट और मधुर वाणी सकारात्मक प्रभाव डालेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सिद्धि योग बनेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. बाधाएं कम होंगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. आज तिथि द्वितीया है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. करण गर, वणिज और पक्ष कृष्ण है. योग वैधृति और वार गुरुवार है. आज सूर्योदय 5:26 पर और सूर्यास्त 7:23 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:52 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 2:09 से लेकर 3:53 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य लंबे तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

मिर्जापुर के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको जोश, साहस और कार्यों में तेजी प्रदान करेंगे. चंद्रमा धन, वाणी और परिवार के भाव में गोचर करेंगे. इससे आर्थिक मामलों में, पारिवारिक संबंधों में और बोलचाल पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे. आज मधुर वाणी और व्यवहार आपके महत्वपूर्ण कार्यों को आसान बना सकता है.

मिलेगी गुड न्यूज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन भोजन में लापरवाही न करें. गले, दांत या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. योग और ध्यान करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी. मेष राशि के प्यार और रिश्तों प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए परिवार के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. रिश्तों में स्पष्ट और मधुर वाणी सकारात्मक प्रभाव डालेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. शुभ समाचार से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा. परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. घरेलू कार्यों में और परिवार के लोगों का निर्णय महत्वपूर्ण हो सकता है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक स्थिति धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. बचत बढ़ने और निवेश की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. व्यापार में पुराने ग्राहक से लाभ मिल सकता है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना मिलेगी. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापारियों को नए ऑर्डर और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं. बैंक, वित्त, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed