सिंह राशि वाले आज संभलें, काम का बढ़ेगा दबाव, मानसिक तनाव के योग, इस काम से बनाएं दूरी!
Last Updated:
02 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन, मानसिक तनाव और थकान की वजह से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकता है. चंद्रमा के छठे भाव में रहने से स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में…
Aaj Ka Singh Rashifal 02 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार गुरुवार 02 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव और थकान की वजह से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकता है. चंद्रमा के छठे भाव में रहने से स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में पूरे दिन धैर्य और संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज धन से जुड़े मामलों में कोई बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा. हालांकि लाभ के बड़े अवसर भी नहीं बन रहे हैं. व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. कारोबार में न तो किसी बड़े नुकसान की संभावना है और न ही किसी खास मुनाफे के योग बन रहे हैं. अगर किसी नए निवेश, बड़ी खरीदारी या महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले की योजना बना रहे हैं तो उसे एक-दो दिन के लिए टालना बेहतर रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है. जिम्मेदारियां अधिक रहने से थकान महसूस होगी. वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं भी बढ़ सकती हैं, इसलिए काम में लापरवाही करने से बचें. धैर्य के साथ अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है, क्योंकि आलस और थकान पढ़ाई पर असर डाल सकते हैं. नियमित अभ्यास करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव बना रह सकता है और सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है. शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने से काम करने का उत्साह कम रहेगा. इसलिए पर्याप्त आराम करें और समय पर भोजन करें. ज्यादा तनाव लेने से बचें.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. हालांकि प्रेम संबंधों के मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में बातचीत के दौरान संयम रखें और किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. शांत स्वभाव रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए तेल से बनी चीजों या तेलीय पदार्थों का दान करना शुभ रहेगा. ऐसा करने से नकारात्मकता कम हो सकती है और मानसिक शांति मिलने के साथ दिन बेहतर बीतने की संभावना बढ़ेगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


