आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब है? बनेंगे 2 शुभ योग, जानें तारीख और मुहूर्त

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब है? बनेंगे 2 शुभ योग, जानें तारीख और मुहूर्त

होमताजा खबरधर्म

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब है? बनेंगे 2 शुभ योग, जानें तारीख और मुहूर्त

Last Updated:

July Shivratri 2026 Date: आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि है. इस बार की शिवरा​त्रि पर दो शुभ योग बन रहे हैं, लेकिन रात के समय में भद्रा लग रही है, जिसका वास स्वर्ग में होगा. हालांकि इसमें किसी कार्य पर रोक नहीं होगी. व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा होगी. आइए जानते हैं आषाढ़ शिवरात्रि की तारीख और मुहूर्त.

Zoom

आषाढ़ शिवरात्रि 2026 तारीख और मुहूर्त

July Shivratri 2026 Date: जुलाई की मासिक शिवरा​त्रि आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को है. इसे आषाढ़ शिवरात्रि भी कहा जाता है. इस दिन व्रत रखकर देवों के देव महादेव की विधि विधान से पूजा करते हैं. महादेव की कृपा से व्यक्ति के कष्ट और दुख मिट जाते हैं, शुभ मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. जुलाई की मासिक शिवरा​त्रि पर दो शुभ योग बन रहे हैं, लेकिन रात के समय में भद्रा लग रही है. आइए जानते हैं कि आषाढ़ मासिक शिवरात्रि किस तारीख को है. इसका शुभ मुहूर्त क्या है?

आषाढ़ शिवरात्रि 2026 तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 जुलाई को रात में 10 बजकर 29 मिनट से शुरू हो रही है. यह तिथि 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 49 मिनट तक मान्य रहेगी. ऐसे में निशिता पूजा मुहूर्त के आधार पर आषाढ़ मासिक शिवरात्रि या जुलाई मासिक शिवरात्रि 12 जुलाई रविवार को है.

2 शुभ योग में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
इस बार की आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर 2 शुभ योग बन रहे हैं. शिवरात्रि पर वृद्धि योग प्रात:काल से लेकर रात 08:06 पी एम तक है. इस योग में आप जो शुभ कार्य करेंगे, उसमें बढ़ोत्तरी होगी. वहीं ध्रुव योग रात 08:06 बजे से लेकर अगले दिन शाम 4 बजे तक रहेगा. इस योग में आप कोई भी स्थिर काम कर सकते हैं. रोहिणी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 08:29 ए एम तक है, फिर मृगशिरा नक्षत्र है.

आषाढ़ शिवरात्रि 2026 मुहूर्त
आषाढ़ शिवरात्रि के दिन आप सुबह से व्रत और पूजा कर सकते हैं. लेकिन आषाढ़ शिवरात्रि की निशिता पूजा का मुहूर्त 13 जुलाई को 12:07 ए एम से लेकर 12:47 ए एम तक है. शिवरात्रि की पूजा आप किसी भी समय कर सकते हैं.

आषाढ़ शिवरात्रि पर भद्रा
इस बार की आषाढ़ शिवरात्रि पर भद्रा रात में लग रही है. रात 10 बजकर 29 मिनट से भद्रा का प्रारंभ होगा और यह 13 जुलाई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इस भद्रा का वास स्वर्ग में है, इसका कोई अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं होगा. ऐसे में आप पूरे दिन शुभ काम कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed