कर्क में बुध वक्री और अस्त! धनु राशि वाले आज इन 2 मामले में रहें सतर्क, जानें
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 30 june 2026: आज धनु राशिफल यानी 30 जून 2026 को बुध कर्क राशि में वक्री होंगे, साथ ही आज बुध अस्त भी होने वाले हैं. आप आज अगर जोखिम लेंगे तो उसे आपको नुकसान हो सकता है. आज के दिन अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. जानें राशिफल.
जमुई: 30 जून 2026 के दिन बुध कर्क राशि में वक्री होंगे, साथ ही आज बुध अस्त भी होने वाले हैं. जिस कारण आज के दिन सभी राशि के जातकों को धन से जुड़ी किसी भी तरह के फैसले में सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी आर्थिक फसलों में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा मीन राशि में उपस्थित रहेंगे. जिस कारण आर्थिक मामलों को लेकर आज आपके मन में काफी उत्साह रहेगा. परंतु आज आपको किसी भी तरह के निर्णय में जोखिम लेने से बचना चाहिए. अगर आप कहीं पैसा लगाना चाहते हैं, निवेश करना चाहते हैं या शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए अच्छा नहीं है. आप आज अगर जोखिम लेंगे तो उसे आपको नुकसान हो सकता है. आज के दिन अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.
कार्यस्थल में अच्छा गुजरने वाला है समय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आप जहां काम करते हैं वहां आज के दिन आपका समय काफी अच्छा गुजरने वाला है. आज आपके कार्यों की सराहना होगी, साथ ही आपकी टीम के लोग आपके कार्य से काफी प्रभावित भी होंगे. हालांकि आज के दिन आपको किसी भी तरह के डील या कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले सावधान रहना चाहिए और उसे अच्छे से देखने पररखने के बाद ही उसे पर निर्णय लेना चाहिए. धनु राशि के जातक अगर कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आज उसे ना करें. इसकी बजाय अगर आपका कोई काम पुराने समय से रुका हुआ है या लंबे समय से पूरा नहीं हो पा रहा है. तब आप उस पर ध्यान दें और उसे काम को पूरा करने की कोशिश करें. यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है.
नौकरी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज उनकी नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आज आपकी काफी मदद करेंगे. हालांकि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहने वाला है. पार्टनर के साथ आज आपके रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे रिश्ता खराब होने की भी संभावना है. ऐसे में जरूरी यह है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और काफी धैर्य के साथ काम लें. आज आपके परिवार में किसी की सेहत खराब होने से भी आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


