Mithun Rashifal: तीन महाग्रहों की युति से नौकरी में तरक्की, लव लाइफ होगी शानदार
Last Updated:
Mithun Rashifal Today, 29 June: आज 29 जून यानी सोमवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मिथुन राशि के स्वामी बुध दूसरे भाव यानी कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं. ऐसी स्थिति में आपको धन के मामलों और अपनी बातचीत में खास सावधानी रखनी होगी क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं.
Mithun Rashifal Today, 29 June: आज 29 जून यानी सोमवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मिथुन राशि के स्वामी बुध दूसरे भाव यानी कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं. ऐसी स्थिति में आपको धन के मामलों और अपनी बातचीत में खास सावधानी रखनी होगी क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं. सूर्य और बुध की युति से मिथुन जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने के लिए मिलेगी. आज ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ के नए अवसर दे सकती है.
कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव, लेकिन अहंकार से बचें
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि आज मिथुन जातकों के कार्यक्षेत्र में पकड़ बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि आज बुध, शुक्र और गुरु बृहस्पति की स्थिति नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के योग का निर्माण कर रही है. अगर आप कोई अहम निर्णय लेना चाहते हैं तो बुधवार का दिन सबसे उपयुक्त रहेगा. वहीं उन्होंने मिथुन जातकों को आज अहंकार और ईगो से बचने की सलाह दी है. ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी.
मंगल की स्थिति और मंगली दोष का प्रभाव
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय मंगल व्यय भाव में है, इसलिए आप बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक कीजिए क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि मंगल की यह स्थिति मंगली दोष का निर्माण करती है, जिसके चलते विवाह में बाधा आ सकती है. उन्होंने बताया कि इस समय वृश्चिक राशि पर मंगल बैठा हुआ है और इसके स्वामी शुक्र हैं.
पूर्व जन्म के पति-पत्नी का संयोग और विवाह के योग
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि नाड़ी ज्योतिष में मंगल को पति का कारक माना गया है. उन्होंने बताया कि जब मंगल शुक्र के ऊपर आता है तो जिन युवतियों की शादियों में रुकावट होती है, उनकी यह रुकावट दूर होती है और उनका विवाह जल्दी हो जाता है. उन्होंने बताया कि जब शुक्र के ऊपर मंगल का मूवमेंट होता है तो माना जाता है पूर्व जन्म के पति-पत्नी का संयोग. मंगल को पति और शुक्र को पत्नी का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए इन दोनों ग्रहों की गति पति-पत्नी के संबंध को गहरा करती है और जिनकी शादी नहीं हुई है, उनकी किस्मत एक दूसरे के साथ लिखी जाती है.
तीन महाग्रहों की युति से सिद्ध होंगे सभी कार्य
उन्होंने कहा कि कई जगह पर अच्छे संबंध जुड़ सकते हैं और जो लोग लंबे समय से शादी की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि उनके विवाह की संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं. इस समय बृहस्पति, शुक्र और बुध एक साथ बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बृहस्पति को ज्ञान, शुक्र को लग्जरी-ऐश्वर्य और बुध को व्यापार का प्रतीक माना जाता है और इस समय ये तीनों ग्रह युति का निर्माण कर रहे हैं, जिसके चलते मिथुन राशि वाले जातकों के सभी काम सिद्ध हो जाएंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


