धनु वाले आज बुध चलेंगे उल्टी चाल! सूर्य, शुक्र-गुरु के महासंयोग का होगा ये असर
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 29 june 2026: धनु राशि के जातकों के लिए कल यानी 29 जून 2026 को बुध की वक्री चाल का असर दिखेगा. आज आपकी लव लाइफ आज काफी शानदार रहेगी. आज प्यार में पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है. परिवार में भी आज काफी हंसी खुशी वाला माहौल रहेगा. लेकिन धन के मामलों में काफी सवाधनी बरतने की जरूरत है. जानें आज का राशिफल.
जमुई: आज 29 जून 2026 के दिन बुध अपनी चाल उल्टी कर रहे हैं. बुध के इस वक्री चाल का असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी बुध के इस परिवर्तन का असर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही आज सूर्य देव मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही शुक्र और बृहस्पति भी कर्क राशि में उपस्थित रहेंगे. आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से धनु राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज धन से जुड़े किसी भी तरह के फैसले में काफी सावधानी बरतनी चाहिए और सोच-विचार कर ही उन्हें कोई भी निर्णय लेना चाहिए. नहीं तो भविष्य में इसका विपरीत परिणाम देखने को मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं.
बड़ा निर्णय लेने से पहले कर ले सोच-विचार
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के बड़े निर्णय में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. इससे पहले उन्हें काफी सोच-विचार करना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आप कारोबारी हैं. अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो कोई भी नई डील करने से पहले सोच लें. अगर आप कहीं पैसा लगाना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है. खासकर अगर आप किसी को कर्ज देना चाहते हैं, तब सावधानी बरतें. नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है. लेकिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा गुजरेगा. आज कार्यस्थल पर लोग आपके काम से प्रभावित होंगे, और उससे काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा. धनु राशि के जातकों का कार्य स्थल पर आज दिन काफी शानदार तरीके से गुजरने वाला है.
प्यार में बढ़ने वाली है नजदीकियां
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी शानदार रहेगी. आज प्यार में पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है. परिवार में भी आज काफी हंसी खुशी वाला माहौल रहेगा. हालांकि आज के दिन आपको थोड़ी थकान की अनुभूति हो सकती है. आप का काम बढ़ने वाला है और आज आपका दिन काफी भाग-दौड़ में बीत सकता है. धनु राशि के जातकों को आज शाम में बेहद आराम मिलेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए और उनका अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रह सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 रहने वाला है, और शुभ रंग सफेद रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


