वृषभ राशि वाले आज एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा दिन! वाणी पर रखें कंट्रोल, वरना नुकसान तय
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज पूरे दिन मानसिक तनाव में रहने वाले है. आज आप बेवजह लड़ाई झगड़े से बचें और जहां तक हो सकें अपने वाणी में मधुरता भी बनाएं रखें. आज आपके वाणी पर ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे, इसलिए आपको बहुत ही धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है.
Today Vrishabh Rashifal 29 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहें है. वहीं सूर्य वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज पूरे दिन मानसिक तनाव में रहने वाले है. आज आप बेवजह लड़ाई झगड़े से बचें और जहां तक हो सकें अपने वाणी में मधुरता भी बनाएं रखें. आज आपके वाणी पर ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे, इसलिए आपको बहुत ही धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है.
मार्केट के उतार चढ़ाव से रहेंगे परेशान
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो उन्हें मार्केट का उतार चढ़ाव भी झेलना होगा. आज आपको कहीं फायदा तो कहीं नुकसान होने की संभावना है. जो लोग नौकरी कर रहे है आज उनका दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज आपके काबिलियत के दम पर ऑफिस में आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़ें है तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे.
म्युचुअल फंड में निवेश से होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो SIP में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. आपकी ये छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी.
आज पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतरीन होगा. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ कहीं डेट पर भी जा सकतें है. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने वाणी पर लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं.
शिवलिंग पर चढ़ाएं मदार का फूल
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप शिवलिंग पर मदार का फूल अर्पित करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


