साप्ताहिक राशिफल: तुला समेत 6 राशियों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में धन लाभ के योग, मेष स
Weekly Horoscope 29 June To 5 July 2026: जुलाई का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए चौंकाने वाला रहेगा. इस सप्ताह बुध कर्क राशि में वक्री होंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, जिससे कला निधि योग का निर्माण हो रहा है. वहीं शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से राहु विराजमान है. राशियों के साथ इस सप्ताह शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में तो मंगल रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ सिंह, कन्या, तुला समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक होगा तो मेष, वृषभ समेत कई राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जुलाई का पहला सप्ताह 29 जून से 5 जुलाई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
जुलाई का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. व्यापारी वर्ग के जातकों को नए मार्गों से धन की प्राप्ति हो सकती है. आपका पराक्रम और साहस आपके व्यापार को आगे बढ़ाएगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं. सप्ताह के मध्य भाई में कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन आगे सब ठीक हो जाएगा. राजनीतिक सफलता प्राप्ति हो सकती है. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
जुलाई का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मंगल ग्रह इस समय आपकी राशि के लग्न भाव में ही विराजमान हैं. इस सप्ताह गर्मी में स्वास्थ्य संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं. नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध तथा वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा पारिवारिक लोगों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को साथ काम करने वालों की वजह से काफी परेशानी हो सकती है. संतान पक्ष से प्रेम भाव बढ़ेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
जुलाई का पहला सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. सूर्य ग्रह फिलहाल आपकी राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं. गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान रखें और संभव हो सके तो लोगों को पानी का दान करें. किसी बात को लेकर मानसिक उलझन बनी रह सकती है. वैवाहिक जीवन उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा, जिसकी वजह से काफी परेशानी हो सकती है. व्यापारिक वर्ग के लोगों को व्यापार तथा साझेदारों से तकलीफ मिल सकती है. इस सप्ताह आपका बैंक बैलेंस गड़बड़ा सकता है, इसलिए सोच विचार के बाद ही खर्च और निवेश करें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
जुलाई के पहले सप्ताह में कर्क राशि वालों की मानसिक उलझन बढ़ सकती है. बुध ग्रह फिलहाल आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर चुके हैं. इस सप्ताह आपका लाभ कम और खर्च अधिक हो सकता है इसलिए फिजूल के खर्च से बचें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में परेशानियां हो सकती हैं. गर्मी में सेहत भी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है, समय-समय पर पानी पीते रहें. इस सप्ताह कार्यों को लेकर सब्र बनाए रखें, आगे सब ठीक होगा. छात्रों के लिए एक दो दिन छोड़कर बाकी का सप्ताह अच्छा बना रहेगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
जुलाई का पहला सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है, इस सप्ताह शुक्र ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. सिंह राशि वालों के व्यापार में वृद्धि होगी और आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते है. इस सप्ताब आपको प्रॉपर्टी से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होगा और नया घर खरीदने का मन बना सकते है. राजनीति में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे तथा सफल भी रहेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ सकती है. संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह शुभ रहने वाला है. अगर आप काफी समय से मकान तथा वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह इस दिशा में आगे बढ़ेंगे. इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार से सम्बन्धित लाभ की प्राप्ति होगी. यह सप्ताह आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा. भाई बहनों द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन माता-पिता की बातों से परेशानी हो सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों का सपॉर्ट भी मिलेगा. छात्रों के लिए सप्ताह ठीक ठाक बना रहेगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छे धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. बिजनेस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. संतान की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा. हालांकि इस सप्ताह कार्यों को लेकर अधिक व्यस्त बने रहेंगे. कार्यों के दबाव के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है अतः उससे बचें. आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. इस सप्ताह संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के जुलाई के पहले सप्ताह में कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी तथा व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क होगा, जो कि लाभदायक रहेगा और भविष्य को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और बॉस लोग आपकी तारीफ भी करेंगे. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. यह सप्ताह आपको अचानक धन देने वाला बना रहेगा, इसका लाभ उठाएं. लव लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होंगे और व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें.
धनु साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ने की आशंका बन रही है इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है इसलिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है. इस सप्ताह आपको कुछ दुविधा पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप घबराएं नहीं समय के साथ सब ठीक तथा आपके पक्ष में रहेगा. गर्मी में अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का पूरा ध्यान रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह आपको रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है, जिसे आप अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. लव लाइफ में इस सप्ताह आप पार्टनर के बारे में घरवालों को जानकारी दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते को मंजूरी मिलेगी. छात्रों के मेहनत के अनरूप ही फल मिलेगा इसलिए मेहनत करते रहें. व्यापारियों को इस सप्ताह कोई नया व्यापारिक समझौता प्रसन्नता देगा और लाभ मिलेगा. संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और परिवार में भी सभी सदस्यों का साथ मिलेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है इसलिए हर कार्य सोच-समझकर करें. गर्मी में अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का ध्यान रखें और पानी पीते रहें. किसी भी काम में आलस्य से बचे अन्यथा कार्यों की गति मध्यम पड़ सकती है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है. संतान को लेकर परेशान हो सकते है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. हालांकि कुभ राशि वालों को इस सप्ताह प्रॉपर्टी से संबंधित परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के जुलाई के पहले सप्ताह आय के नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं और काफी समय से अटका हुआ सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं. इस समय आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती के दूसरा चरण चल रहा है इसलिए किसी भी तरह के विवाद या झगड़े से दूर रहें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह आप कुछ बातों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते है संयम बनाये रखें धीरे-धीरे सभी कुछ ठीक हो जाएगा. अगर किसी जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ था तो इस सप्ताह आपको सफलता की प्राप्ति होगी और आपका मन भी काफी खुश होगा.


