जुलाई महीने में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर ओर से मिलेगी खुशखबरी!

जुलाई महीने में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर ओर से मिलेगी खुशखबरी!

Last Updated:

Ujjain News: जुलाई में ग्रहों की चाल का बदलाव कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. जो जातक शत्रुओं से परेशान हैं, वे उन्हें परास्त करते नजर आएंगे. इस माह में पारिवारिक संपत्ति विवाद खत्म हो जाएगा.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है क्योंकि हर व्यक्ति अपने भविष्य को पहले से जानने की इच्छा रखता है. जुलाई महीने की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है और यह समय कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण चार राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. जुलाई माह में ग्रहों की चाल के अनुसार इन राशियों को विशेष लाभ होगा. जुलाई के महीने में सूर्य समेत तीन ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिससे कुछ लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे, तो कुछ को आर्थिक लाभ होगा. आइए जानते हैं जुलाई माह किन चार राशियों के लिए शुभ होने वाला है.

इन चार राशियों को होगा लाभ
मेष- इस राशि के जातकों के जीवन में जुलाई माह में पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

मिथुन- इस राशि के जातकों के जीवन में जुलाई माह की शुरुआत के दौर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के सोर्स मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

कन्या- जुलाई माह में ग्रहों की चाल का बदलाव कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. जो लोग शत्रुओं से परेशान हैं, वे उन्हें परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा.

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना खुशियां लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में मजा आएगा और आप अपना काम पूरी इच्छाशक्ति से करेंगे लेकिन कभी-कभी आपका मन अपने काम से भटक जाएगा. विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा है. पढ़ाई में रुचि रहेगी. रुकी हुई योजनाओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुकी हुई योजनाओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed