सिंह राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पानी से रहें सावधान; आज का राशिफल

सिंह राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पानी से रहें सावधान; आज का राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 28 June 2026: पारिवारिक जीवन में आज (28 जून 2026, दिन रविवार) सुखद वातावरण बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और भरोसा मजबूत होगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मानसिक संतोष रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है.

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ बसंत सोनी के अनुसार, रविवार 28 जून 2026, चतुर्दशी तिथि का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति आर्थिक और करियर के लिहाज से अनुकूल संकेत दे रही है लेकिन स्वास्थ्य और पानी से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज पानी से संबंधित दुर्घटना का भी योग बन रहा है, इसलिए नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के आसपास जाते समय सतर्क रहना जरूरी होगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. धन भाव में बुध, गुरु और शुक्र की डिग्री वृद्धा स्थिति होकर आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का संकेत दे रही है. लंबे समय से रुके हुए व्यापारिक कार्य गति पकड़ सकते हैं. यदि कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन शुभ माना गया है. भविष्य में लाभ देने वाले किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. बेहतर प्रदर्शन के कारण सम्मान या प्रशंसा भी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की भी आशंका है, इसलिए खानपान में लापरवाही करने से बचें और हल्का और संतुलित भोजन करें. मौसम के बदलते प्रभाव से भी स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा आज अनावश्यक लंबी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज सुखद वातावरण बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और विश्वास मजबूत होगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतोष रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है. वृश्चिक राशि में स्थित छठे भाव का चंद्रमा सहयोग की स्थिति में होने से प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं.

शुभ अंक और शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों के लिए 8 अंक सबसे अधिक शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 9 अंक भी शुभ फल देने वाले माने गए हैं. शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए भगवान शिव के साथ सर्प देवता की पूजा करना लाभकारी रहेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed