लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, नौकरी में तरक्की के साथ मिलेगा मान-सम्मान

लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, नौकरी में तरक्की के साथ मिलेगा मान-सम्मान

Last Updated:

Gemini Horoscope Today 28 June 2026: आज मिथुन राशि में सूर्य देव के विराजमान होने से जातकों के मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, बुध, शुक्र और गुरु की युति से आज आपका आर्थिक प्रबंधन मजबूत होगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना और फिजूलखर्ची से बचना बेहद जरूरी है. जानिए आज का पूरा मिथुन राशिफल.

Gemini Horoscope Today, 28 June 2026: आज 28 जून यानी रविवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय बुध, शुक्र और गुरु देव बृहस्पति एक साथ होने से मिथुन जातकों के जीवन पर इसका मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में रहने वाला है, जिसके चलते मिथुन राशि वाले जातकों के मन में थोड़ी गंभीरता आ सकती है. उन्होंने कहा है कि आज आपका ध्यान सतही बातों के बजाय दूरगामी आर्थिक और पेशेवर मामलों पर अधिक केंद्रित रहेगा. इसके अलावा मीन राशि में मौजूद शनि देव आपको यह याद दिला रहे हैं कि धैर्य के साथ की गई मेहनत ही आपकी कामयाबी की चाबी है.

वाणी पर रखें नियंत्रण, सोच-समझकर लें फैसले
मिथुन जातक आज मानसिक एकाग्रता और संयम के बल पर मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से संभालने में कामयाब होंगे. उन्होंने कहा कि इस समय बुध और मंगल एक साथ तो बैठे हैं, लेकिन उनकी आपस में बनती नहीं है. बुध और मंगल के एक साथ होने से व्यक्ति तर्क के आधार पर सभी काम करता है. वह साहस और बुद्धि का उपयोग करते हुए अपने सभी काम कर लेता है, लेकिन मंगल के साथ इसके कॉम्बिनेशन का मतलब होता है बात का बतंगड़ बनना. उन्होंने कहा कि मास कम्युनिकेशन वाली स्थिति हो जाती है और आप बोलते कुछ हैं और दूसरे लोग कुछ और समझ लेते हैं.

मानसिक तनाव और स्वास्थ्य का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य और चंद्रमा पर राहु की दृष्टि पड़ रही है. सूर्य आपकी हेडलाइट की तरह है, जो आपको हर तरह के अंधेरों से निकलकर सही रास्ता दिखाने का काम करता है. उन्होंने कहा कि आज मानसिक चिंता और कन्फ्यूजन के चलते आप थोड़ी परेशानी उठा सकते हैं. आज के दिन आप स्वभाव से दानी और विलासी रहेंगे. आज के दिन सिर दर्द की समस्या आपको हो सकती है और माइग्रेन की तरह दर्द को भी आप महसूस कर सकते हैं.

दूसरों पर होगा आपके संवाद और व्यक्तित्व का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आपके लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि स्वयं सूर्य देव आपकी ही राशि यानी मिथुन राशि में विराजमान हैं. ग्रहों की इस शुभ स्थिति से कार्यक्षेत्र में आपकी साख, मान-सम्मान और प्रभाव में भारी वृद्धि होगी. मिथुन राशि में सूर्य की मौजूदगी आपको नए लोगों से बातचीत करने और कुछ नया सीखने के कार्यों में पूरा सहयोग दे रही है. आज मिथुन जातकों की बातचीत का हुनर और संचार कौशल लोगों पर एक गहरा और सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा.

आप आज आर्थिक प्रबंधन और बजट को करेंगे सेट
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन आप अपने धन प्रबंधन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं. कर्क राशि में बुध, शुक्र और बृहस्पति की संयुक्त उपस्थिति बनी हुई है, जो आपको बेहद सोच-समझकर और सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है. आज बजट बनाकर चलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और छोटी-छोटी बचत के लिए उठाए गए कदम आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा दे सकते हैं. कहा कि आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मन के क्षणिक बहकावे में आकर किसी भी तरह की फिजूलखर्ची या खरीदारी करने से पूरी तरह बचें.

कार्यक्षेत्र में करते रहें निरंतर प्रयास
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि करियर के मोर्चे पर, मंगल देव वृष राशि में रहकर मिथुन जातकों को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर प्रयासों को बल दे रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की नजर पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए नए द्वार खोल सकती है. हालांकि, ग्रहों की चाल के अनुसार काम की बारीकियों पर आज पूरा ध्यान दें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही से भी आपके महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है. सजग रहें और निरंतरता बनाए रखें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed