अमरनाथ यात्रा की कर रहे तैयारी? जानें तारीख, रजिस्ट्रेशन, हेल्थ गाइडलाइन्स से लेकर सबकुछ

अमरनाथ यात्रा की कर रहे तैयारी? जानें तारीख, रजिस्ट्रेशन, हेल्थ गाइडलाइन्स से लेकर सबकुछ

Amarnath Yatra 2026 Complete Guide: जम्मू-कश्मीर की पवित्र अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं. श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग बनता है, जिसे बाबा बर्फानी के नाम से जानते हैं. इसके दर्शन से सभी कष्ट और पाप मिट जाते हैं, शिव कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस पवित्र गुफा में ही भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व की ​कथा सुनाई थी. अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए आपको श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करना होता है. अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले यहां अमरनाथ यात्रा की तारीख, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, हेल्थ गाइडलाइन्स से लेकर सबकुछ जान लें.

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई दिन शुक्रवार से होगी. उस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और श्री कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी है. इस बार यह यात्रा 57 दिनों की है.

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सेना ने काफी बंदोबस्त किए हैं. (फाइल फोटो)

अमरनाथ यात्रा का समापन

3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त दिन शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा. उस दिन रक्षाबंधन का त्योहार होता है.

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है. अपना रजिस्ट्रेशन आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकते हैं या फिर भारतीय स्टेट बैंक सहित 550 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं में पंजीकरण करा सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होता है. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन दोबारा 3 जुलाई से शुरू होगी और 12 अगस्त तक चलेगी.

इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है.

कौन कर सकता है अमरनाथ यात्रा?

श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए 14800 फीट तक की ऊंचाई पर पैदल चढ़ाई करनी होती है. ऐसे में 13 साल से लेकर 70 साल तक के श्रद्धालुओं का यात्रा की अनुमति है. इससे कम या अधिक उम्र के लोगों को अनुमति नहीं है.

अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्थ गाइडलाइन्स

जो लोग अमरनाथ यात्रा करन चाहते हैं, उनको किसी भी अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से अपना एक अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र देना होगा. यह स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र 8 अप्रैल, 2026 के बाद का होना अनिवार्य है. यात्रा परमिट तभी मिलेगी, जब आपके स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र का सत्यापन हो जाएगा. स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र में आपको अपनी बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का विवरण देना है.

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र.

अमरनाथ यात्रा के दो मार्ग

अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. एक पहलगाम रूट और दूसरा बालटाल रूट. पहलगाम रूट करीब 48 किमी लंबा है, जबकि बालटाल रूट 14 किलोमीटर का है. पहलगाम रूट आसन है, जबकि बालटाल रूट पर कठिन चढ़ाई है. इस मार्ग से जाने के लिए शारीरिक रूप से अधिक फिट होने जरूरत होती है.

अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. एक पहलगाम रूट और दूसरा बालटाल रूट.

यात्रा परमिट और RFID कार्ड

आप जब अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, तो आपको एक यात्रा परमिट और एक RFID कार्ड मिलेगा. यात्रा परमिट में आपके यात्रा की तारीख, मार्ग, रिपोर्टिंग का समय, एंट्री गेट आदि का विवरण दिया गया होता है, वहीं RFID कार्ड आपको आसानी से ट्रैक करने और आपात स्थिति में मदद करने में काम आता है.

10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा

अमरनाथ यात्रा करने वालों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्राप्त होगा. इसके अलावा प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किया है.

हेलीकॉप्टर सुविधा

जो पैदल यात्रा नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराई है. आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग पहले करा सकते हैं.

यात्रियों के लिए निर्देश

  • महिला यात्रियों को यात्रा में साड़ी के बजाय सलवार-कमीज़, पैंट-शर्ट या ट्रैक सूट पहनना चाहिए.
  • 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकती हैं.
  • यात्रा के समय चप्पल न पहनें, सिर्फ लेस वाले ट्रेकिंग शूज ही पहनें.
  • रास्ते में शॉर्टकट लेने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. चेतावनी वाली जगहों पर न रुकें, सिर्फ़ निर्धारित मार्गों पर ही चलें.
  • यात्रा से संबंधित कोई भी सवाल है तो आप 0191-2503399 और 0191-2555662 (जम्मू), 0194-2313146, 0194-2313147-49 (श्रीनगर), टोल-फ्री नंबर: 180018071987, 18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं.

Source link

You May Have Missed