शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्म

शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्म

Last Updated:

Shukrawar Ko White Color: वैदिक ज्योतिष और हिंदू परंपराओं में, शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़ने पहनने का विशेष महत्व बताया है. शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्योतिषी ऐसे रंग पहनने की सलाह देते हैं जो इस ग्रह के अनुरूप हों और शुक्रवार के दिन सफेद रंग को सबसे शुभ माना जाता है.

Zoom

Shukrawar Ko White Color: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी ना किसी देवी-देवता और ग्रह से माना जाता है. शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, प्रेम, कला और विलासिता का कारक माना जाता है. यही कारण है कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सफेद रंग पवित्रता, शांति, सात्विकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करने से देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली का वास होता है. इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द भी बना रहता है.

शुक्र ग्रह की स्थिति होगी मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का संबंध सफेद रंग, चांदी, हीरा, सुगंध, सौंदर्य और विलासिता से माना गया है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर हो या उससे संबंधित दोष हों, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना, सफेद फूल अर्पित करना और सफेद मिठाई का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को आर्थिक उन्नति, वैवाहिक सुख, आकर्षक व्यक्तित्व तथा भौतिक सुविधाओं का लाभ मिल सकता है.

माता लक्ष्मी को अर्पित करें यह चीज
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में सफेद कमल, सफेद चंदन, खीर, मिश्री या दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाने का भी विशेष महत्व बताया गया है. साथ ही जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र, चावल, दूध या दही का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है.

सफेद क्यों?
सफेद रंग पवित्रता, शांति और मन की स्पष्टता का प्रतीक है. यह सभी रंगों को परावर्तित करता है और किसी को भी अवशोषित नहीं करता है, जिससे यह आध्यात्मिक संतुलन और भावनात्मक शांति को बढ़ाने के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है. शुक्रवार को सफेद रंग पहनने से:

  • शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे समृद्धि, वैभव, धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है.
  • मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, तनाव और भावनात्मक उथल-पुथल कम होती है.
  • सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन में सुख और शांति आती है.

ज्योतिषीय और व्यावहारिक सुझाव

  • शुक्र की ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को सफेद कपड़े, आभूषण या रुमाल अपने पास रखें.
  • सफेद रंग पहनकर ध्यान करें या ॐ शुक्राय नमः जैसे शुक्र मंत्रों का जाप करें, इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.
  • ज्योतिषीय लाभ के लिए लक्ष्मी पूजा के दौरान सफेद फूलों का उपयोग करें और माता को गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed