कारोबार में लाभ, सेहत और प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी, आज का सिंह राशिफल

कारोबार में लाभ, सेहत और प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी, आज का सिंह राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 26 June 2026: व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन (शुक्रवार) लाभकारी रहेगा. धनभाव में बुध, गुरु और शुक्र की युति बनी हुई है, जो आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है. रुके हुए प्रोजेक्ट आज पूरे हो सकते हैं.

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ बसंत सोनी के अनुसार, आज द्वादश तिथि शुक्रवार 26 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों को मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कुछ मामलों में लाभ और प्रगति के अवसर मिलेंगे, तो कुछ मामलों में सावधानी रखने की जरूरत रहेगी. लग्न भाव में मिथुन राशि के साथ बैठे सूर्यदेव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. लंबे समय से अधूरे कार्य आज पूरे होने के प्रबल योग बनेंगे. परिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि आएगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी रहने का संकेत दे रहा है. धनभाव में बुध, गुरु और शुक्र की युति बनी हुई है, जो आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है. रुके हुए प्रोजेक्ट या सौदे पूरे हो सकते हैं. कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. विशेष रूप से आज के दिन पीले रंग की वस्तुओं, अनाज और दालों से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है.

करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से दिन सामान्य लेकिन कुछ मामलों में लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अधूरे कार्य पूरे करने पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं. हालांकि भाग्य स्थान पर राहु महाराज कुंभ राशि के साथ रुकावटें पैदा कर रहे हैं. ऐसे में नई नौकरी, प्रमोशन या स्थान परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन ग्रहों की स्थिति आपको शॉर्टकट तरीके से आगे बढ़ने का ऑफर दे सकती है. ज्योतिषी की सलाह है कि ऐसे मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान और मेहनत करने की जरूरत है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र एकाग्रता बनाए रखें.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सतर्क रहने की जरूरत है. खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. पेट से जुड़ी पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं. बाहर का तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें. नॉनवेज और भारी भोजन से दूरी बनाकर रखें. हल्का और सात्विक भोजन आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
सप्तम भाव में सूर्य के साथ केतु और चंद्रमा की शुभ दृष्टि के कारण परिवार में सुखद वातावरण बना रह सकता है. घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा. पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा. वहीं प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात को लेकर पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम रखें और विवादों से दूर रहें.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी के मुताबिक, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 6 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 2, और 8 अंक भी शुभ फलदायी माने गए हैं. वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज भगवान गणेश की आराधना करना शुभ फलदायी रहेगा. इससे कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed