ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ये 3 राशिवाले रहें सावधान! अवसाद और तनाव से होंगे परेशान, जानें उपाय
Last Updated:
Jyeshtha Purnima 2026 Negative zodiac Impact: ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को पड़ेगी. इस दिन व्रत, स्नान और दान होगा. चंद्रमा पूर्ण कलाओं से धरती पर अपनी चांदनी बिखेर रहा होगा. लेकिन उस दिन 3 राशिवालों को सावधान रहना चाहिए. इन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. ये लोग उससे बचने के लिए ज्योतिष उपाय कर सकते हैं.
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 का राशियों पर अशुभ प्रभाव.
Jyeshtha Purnima 2026 Ashubh Prabhav: ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान 29 जून को है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर प्रकाशित होता है. चंद्रमा का संबंध व्यक्ति के मन से होता है, इस दिन लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य का बहुत ध्यान देना चाहिए. क्रोध और अवसाद से बचना चाहिए. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 3 राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है. उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. इससे बचने के उपाय क्या हैं?
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 राशियों पर अशुभ प्रभाव
तुला: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर तुला राशिवालों को भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. किसी विवाद से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन बाद में उसका समाधान थोड़ा राहत देगा. इस दिन आप तनाव न लें, अवसाद के कारणों को स्वयं पर हावी न होने दें. योग, ध्यान, साधना आदि से मन को संतुलित करें और क्रोध न करें.
मकर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मकर राशि के लोग तनावग्रस्त हो सकते हैं. लेकिन आपको ओवरथिंकिंग से बचना होगा. हो सकता है कि आप जो सोचें, परिस्थितियां उतनी कठिन और चुनौतिपूर्ण हो ही न. आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें, दिल की बात किसी खास व्यक्ति से साझा कर सकते हैं, जिससे मन का बोझ उतर सकता है. तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और योग कर सकते हैं. नई चीजें सीख सकते हैं. नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें.
उपाय: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए आप सुबह में स्नान और दान करें. व्रत रखकर चंद्रमा की पूजा करें. रात के समय में चंद्रमा को अर्घ्य दें. आपको चावल, दूध, खीर, शक्कर, सफेद कपड़े, मोती, चांदी आदि का दान करना चाहिए. इससे चंद्र दोष दूर होगा.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


