आज निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, विष्णु कृपा से मिलेगा मोक्ष, जानें कैसा है दिन

आज निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, विष्णु कृपा से मिलेगा मोक्ष, जानें कैसा है दिन

Nirjala Ekadashi 2026 Daan And Today Horoscope: मेष राशि

मेष राशि वालों को आज निर्जला एकादशी पर गुड़ तथा जल से भरे पात्र का दान अवश्य करना चाहिए. आज का दिन आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का रहेगा. आपके पराक्रम को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार और प्रगति के योग बन रहे हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी आज प्रयास करना शुभ रहेगा. हालांकि व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले थोड़ा ठहरकर विचार करना उचित होगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य से बेहतर रहेंगे. परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 58% रहेगा. दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के ध्यान से करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज निर्जला एकादशी पर सफेद वस्त्र, खीर और खरबूजे का दान कर सकते हैं. आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा. अपनी कार्यक्षमता और योग्यता को पहचानकर आगे बढ़ें. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए वातावरण या नई परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए दिन गतिशील रहेगा तथा धन का आगमन बना रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में विवादों से बचकर रहने की आवश्यकता है. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में किसी नए संबंध का जुड़ाव हो सकता है. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 70% रहेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज निर्जला एकादशी पर हरी सब्जियां और रसीले फलों का दान कर सकते हैं. आज का दिन विस्तार और नए संपर्क बनाने का रहेगा. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा. यात्राओं के योग बन रहे हैं और व्यापारियों के लिए ये यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी. नौकरीपेशा लोगों को विशेष सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. छोटी-सी लापरवाही भी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक रिश्तों में निकटता बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. भाग्य का साथ 57% रहेगा. हनुमान जी का स्मरण कर दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज खीर, ठंडा शरबत तथा जल से भरे पात्र का दान कर सकते हैं. आज की मेहनत आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएगी. लंबे समय से चली आ रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा. धन लाभ के साथ-साथ नए अवसर भी प्राप्त होंगे. नई नौकरी या इंटरव्यू के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यों की सराहना मिलेगी तथा पराक्रम की प्रशंसा होगी. व्यापारियों को जोखिम भरे निर्णयों से बचना चाहिए. लेन-देन में संतुलन बनाए रखें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 72% रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज निर्जला एकादशी पर जल के साथ सत्तू या मिश्रित अनाज का दान कर सकते हैं. आज का दिन यश, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रभावशाली छवि बनेगी. धन संचय और निवेश के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने पर सफलता मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारियों को अधिक सक्रिय होकर मार्केटिंग और प्रस्तुति पर ध्यान देना होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 76% रहेगा. सूर्य देव के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज निर्जला एकादशी पर हरी पत्तेदार सब्जियां, रसीले फल तथा मिट्टी के पात्र में जल का दान कर सकते हैं. आज का दिन गतिशील रहेगा. पराक्रम और भाग्य दोनों का सहयोग मिलेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर मन विचलित हो सकता है. यदि भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे तो अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और नए लोगों का साथ मिल सकता है. व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया निर्णय धन हानि का कारण बन सकता है. पारिवारिक संबंधों पर विशेष ध्यान दें. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. भाग्य का साथ 77% रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि

तुला राशि वाले आज खट्टे-रसीले फल, सफेद मिठाई और शरबत का दान कर सकते हैं. आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में विस्तार और लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी निर्णय को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सहजता महसूस होगी. व्यापारियों को विस्तार की बजाय वर्तमान कार्यों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. यात्राओं के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 52% रहेगा. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले आज खरबूजा, तांबे के पात्र में जल तथा लाल मसूर का दान कर सकते हैं. आज का दिन लाभ और आर्थिक उन्नति का रहेगा. नए प्रयास सफल होंगे और योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी और धैर्य से काम लें. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को साझेदारी और नए अनुबंधों के मामलों में सतर्क रहना चाहिए. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. भाग्य का साथ 79% रहेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशि

धनु राशि वाले आज दालों, हरी सब्जियों तथा पीले या केसरयुक्त शरबत का दान कर सकते हैं. आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में गति बनी रहेगी. व्यापारियों को लाभ मिलेगा और किए गए प्रयास सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि वरिष्ठों का सहयोग अपेक्षाकृत कम मिल सकता है. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. तनाव से बचने का प्रयास करें. भाग्य का साथ 68% रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि

मकर राशि वाले आज जल से भरी सुराही या घड़े का दान करें तथा जरूरतमंदों को भोजन कराएं. आज का दिन गतिशील रहेगा. रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. हालांकि जोखिम लेने की प्रवृत्ति से बचें. कमजोर मनोबल के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों और प्रबंधन का सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. भाग्य का साथ 62% रहेगा.
भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज निर्जला एकादशी पर अन्न तथा जल से भरी सुराही का दान अवश्य करना चाहिए. आज का दिन भागदौड़ और नई जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ और पराक्रम आपको सफलता दिलाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है. साझेदारी और नए अनुबंधों के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मार्केटिंग और वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 66% रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन राशि

मीन राशि वाले आज पीला मिष्ठान, आम तथा जल या शरबत का दान अवश्य करें. आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप पूरे आत्मविश्वास और पराक्रम के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. व्यापार में तेजी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापारियों के लिए दिन व्यस्त रहेगा और यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. लाभ की स्थिति बनी रहेगी. अकेलेपन की भावना परेशान कर सकती है, इसलिए लोगों से संवाद बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 48% रहेगा. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed