करोड़ों का कारोबार हुआ ठप! ग्राहक घटे, कर्ज बढ़ा… फिर पता चला फैक्ट्री में हुई थी गलती

करोड़ों का कारोबार हुआ ठप! ग्राहक घटे, कर्ज बढ़ा… फिर पता चला फैक्ट्री में हुई थी गलती

Factory Vastu: कई बार जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा होता है. कारोबार अच्छा होता है, ग्राहक जुड़े रहते हैं और मुनाफा भी उम्मीद के मुताबिक आता है, लेकिन अचानक हालात ऐसे बदल जाते हैं कि समझ ही नहीं आता आखिर गलती कहां हुई. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि जब मेहनत के बावजूद सफलता हाथ से फिसलने लगे, तो सिर्फ ग्रहों की चाल ही नहीं, आसपास की ऊर्जा भी इसकी वजह बन सकती है. ऐसा ही एक मामला एक कारोबारी के साथ सामने आया, जिसकी फैक्ट्री करीब दस साल तक लगातार तरक्की करती रही, लेकिन पिछले डेढ़ साल में कारोबार पर ऐसा ग्रहण लगा कि कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ गया.

हैरानी की बात यह थी कि फैक्ट्री का पूरा वास्तु पहले से सही माना जा रहा था. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने समृद्धि को संकट में बदल दिया? इस केस स्टडी से समझते हैं कि वास्तु और ज्योतिष में छोटी दिखने वाली चीजें भी किस तरह बड़ा असर डाल सकती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

क्या कहते हैं ज्योतिष और वास्तु के संकेत?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यापार की सफलता सिर्फ व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कार्यस्थल की ऊर्जा, दिशाओं का संतुलन और पंचतत्वों का सामंजस्य भी अहम भूमिका निभाते हैं. वास्तु मान्यताओं के मुताबिक उत्तर दिशा को धन और अवसरों का क्षेत्र माना जाता है, जबकि ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का केंद्र होता है. दक्षिण-पश्चिम हिस्सा स्थिरता और नियंत्रण का प्रतीक माना जाता है. इस व्यापारी की फैक्ट्री में शुरुआत में सभी प्रमुख व्यवस्थाएं वास्तु के अनुरूप थीं. प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में था, मंदिर ईशान कोण में स्थापित था, भारी मशीनें दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगी थीं और तैयार माल उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रखा जाता था.

अचानक क्यों आने लगी परेशानियां?
व्यापारी के अनुसार करीब एक साल पहले तक कारोबार शानदार चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे पुराने ग्राहक दूर होने लगे, ऑर्डर कम होने लगे और कर्ज बढ़ता चला गया. दिलचस्प बात यह थी कि फैक्ट्री में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा था. कई बार जांच के बाद भी समस्या का कारण समझ नहीं आया. फिर गहराई से निरीक्षण करने पर एक ऐसी बात सामने आई, जिस पर पहले किसी का ध्यान नहीं गया था.

एक टूटी दीवार ने बदल दिया ऊर्जा का संतुलन
दरअसल, कुछ समय पहले व्यापारी ने अपनी फैक्ट्री के साथ वाली यूनिट को भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. दोनों यूनिटों के बीच की दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया गया था ताकि सामान आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सके. वास्तु मान्यताओं के अनुसार जैसे ही दो अलग-अलग भूखंड आपस में जुड़ते हैं, पूरे परिसर का ऊर्जा केंद्र बदल जाता है. इसे ब्रह्मस्थान का परिवर्तन कहा जाता है. यही इस व्यापारी के साथ भी हुआ. जो प्रवेश द्वार पहले शुभ दिशा में था, वह नए केंद्र के हिसाब से अशुभ प्रभाव देने लगा. मंदिर की स्थिति भी बदल गई और मशीनों का स्थान वास्तु संतुलन से बाहर हो गया.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैसे बदला कारोबार का समीकरण?
ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि जब कार्यस्थल की ऊर्जा असंतुलित होती है, तो इसका असर कई रूपों में दिखाई दे सकता है.

1. ग्राहकों का कम होना
2. भुगतान में देरी होना
3. अनावश्यक खर्च बढ़ना
4. कर्मचारियों का असंतोष
5. कर्ज का बोझ बढ़ना

व्यापारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मेहनत पहले जैसी ही थी, लेकिन परिणाम लगातार कमजोर होते गए.

क्या था समाधान?
विशेषज्ञ ने सबसे पहले दोनों यूनिटों के बीच टूटी हुई दीवार को अस्थायी रूप से बंद करने की सलाह दी. इसका उद्देश्य पहले वाली ऊर्जा संरचना को दोबारा स्थापित करना था. वास्तु मान्यताओं के अनुसार जैसे ही दीवार दोबारा बनाई गई, फैक्ट्री का मूल केंद्र वापस अपनी पुरानी स्थिति में आ गया. इसके साथ ही पहले किए गए कई अनावश्यक उपाय भी हटवा दिए गए. करीब डेढ़ महीने बाद व्यापारी ने बताया कि पुराने ग्राहक लौटने लगे हैं और कारोबार फिर से गति पकड़ रहा है.

बाद में दीवार को पूरी तरह हटाने के बजाय वहां धातु की पट्टी लगाकर दोनों यूनिटों के बीच संतुलन बनाने का उपाय किया गया, ताकि अतिरिक्त जगह का उपयोग भी होता रहे और ऊर्जा प्रवाह भी प्रभावित न हो. वास्तु और ज्योतिष में माना जाता है कि हर समस्या का समाधान महंगे उपायों या कई तरह की वस्तुएं रखने से नहीं होता. कई बार मूल कारण को समझना ज्यादा जरूरी होता है. अगर अचानक कारोबार में गिरावट आ रही है, तो सिर्फ आर्थिक कारणों पर ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल में हुए छोटे-बड़े बदलावों पर भी नजर डालनी चाहिए. हालांकि किसी भी बड़े फैसले से पहले वित्तीय और व्यावसायिक विशेषज्ञों की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी है.

Source link

You May Have Missed