क्या सच में चुराकर लगाया गया मनी प्लांट बदल देता है घर की तकदीर? जानें वास्तु शास्त्र का य
Last Updated:
Stolen Vastu Plant Good Or Bad: वर्षों से एक मान्यता प्रचलित है कि चुराकर लाया गया मनी प्लांट घर में लगाने से धन और समृद्धि बढ़ती है. कई लोग इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं, लेकिन क्या वास्तव में वास्तु शास्त्र भी इस बात का समर्थन करता है? आइए जानते हैं इस मान्यता के पीछे की सच्चाई और वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाने के सही नियम…
Stolen Vastu Plant Good Or Bad: मनी प्लांट को धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. सोशल मीडिया और लोक मान्यताओं में अक्सर यह दावा किया जाता है कि अगर मनी प्लांट किसी के घर से चुराकर लाया जाए और अपने घर में लगाया जाए, तो वह अधिक बरकत देता है और आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है. लेकिन क्या वास्तव में वास्तु शास्त्र इस बात का समर्थन करता है? क्या चोरी करके लाया गया पौधा सच में घर की तकदीर बदल सकता है? वास्तु शास्त्र की मानें तो समृद्धि का संबंध सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे कर्मों से होता है, ना कि चोरी जैसे कार्यों से. ऐसे में जानिए मनी प्लांट से जुड़ी इस लोकप्रिय मान्यता का सच, प्लांट को लगाने की सही दिशा और दिन…

शुक्र ग्रह से मनी प्लांट का संबंध – मनी प्लांट को धन, उन्नति और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसकी हरी-भरी बेल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट स्वस्थ और तेजी से बढ़ता है, वहां आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र में मनी प्लांट का संबंध मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से माना जाता है. शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, ऐश्वर्य, धन और वैभव का कारक ग्रह माना गया है. इसलिए घर में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह की शुभता बढ़ने की मान्यता है.

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट का पौधा – वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. यह दिशा अग्नि तत्व और भगवान गणेश से जुड़ी मानी जाती है. इस दिशा में लगाया गया मनी प्लांट आर्थिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायक माना जाता है. वहीं मनी प्लांट का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह दिशा जल तत्व और आध्यात्मिक ऊर्जा से संबंधित मानी जाती है. यहां मनी प्लांट लगाने से ऊर्जा संतुलन प्रभावित हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फायदे की जगह हो सकता है नुकसान – वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी पौधे को चोरी करके घर में लाना शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा, नैतिकता और सद्भाव पर आधारित है. ऐसे में किसी की अनुमति के बिना पौधा लेना नकारात्मक कर्म माना जाता है, जिससे शुभ फल मिलने की संभावना कम हो सकती है. यह केवल अफवाह है कि किसी अमीर के यहां से मनी प्लांट का पौधा चुराकर घर पर लगाने से बरकत देता है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट का पौधा चुराकर घर पर लगाने से लाभ के बजाय आर्थिक नुकसान होता है और कर्ज लेने की स्थिति बन जाती है.

किस दिन लगाना शुभ माना जाता है? – मनी प्लांट लगाने के लिए बुधवार और शुक्रवार को विशेष रूप से शुभ माना जाता है. बुधवार बुध ग्रह का दिन है, जो व्यापार और प्रगति का कारक माना जाता है, जबकि शुक्रवार शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो धन और वैभव का प्रतिनिधित्व करता है. साथ ही ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पौधा कभी भी कांच की बोतल में ना लगाएं, ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान – मनी प्लांट की बेल को कभी जमीन पर नहीं फैलने देना चाहिए. सूखे या पीले पत्तों को समय-समय पर हटा देना चाहिए. पौधे की नियमित देखभाल करना और उसे स्वस्थ रखना शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बरकत और समृद्धि का संबंध केवल पौधे से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच, अच्छे कर्म और घर के ऊर्जा संतुलन से भी जुड़ा होता है. इसलिए मनी प्लांट को हमेशा उचित तरीके से प्राप्त कर सही दिशा में लगाना ही अधिक लाभकारी माना जाता है.


