सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, कारोबार और पार्टनर से जुड़े बन रहे खास योग, जानें

सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, कारोबार और पार्टनर से जुड़े बन रहे खास योग, जानें

Last Updated:

23 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है और कन्या राशि उदित हो रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव का प्रभाव आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला रहेगा. वहीं धन भाव में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति से…

Aaj Ka Singh Rashifal 23 June 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार, 23 जून 2026 का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. आज नवमी तिथि पर दिन की शुरुआत हस्त नक्षत्र में होगी. ग्रहों की स्थिति ऐसे योग बना रही है, जिससे आर्थिक मामलों, करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है और कन्या राशि उदित हो रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव का प्रभाव आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला रहेगा. वहीं धन भाव में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति बन रही है, जो आर्थिक लाभ और वाणी के माध्यम से सफलता दिलाने के संकेत दे रही है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल माना जा रहा है. ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार और प्रभावशाली बातचीत से अच्छे सौदे मिल सकते हैं. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से भी लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुका हुआ माल या स्टॉक बिक सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ग्रहों की स्थिति अतिरिक्त आय के अवसर दे सकती है. हालांकि कुछ ऐसे मौके भी सामने आ सकते हैं, जहां कम मेहनत में अधिक लाभ का आकर्षण दिखाई दे. ऐसे मामलों में सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में निवेश लाभकारी माना गया है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन लाभकारी संकेत दे रहा है. विशेष रूप से पब्लिक रिलेशन, पत्रकारिता, मार्केटिंग, मीडिया, वकालत, शिक्षण और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. नई जिम्मेदारियां भी मिलने की संभावना है, जो भविष्य में उन्नति का रास्ता खोल सकती हैं.विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. महत्वपूर्ण परीक्षा या इंटरव्यू है, उनके लिए दिन शुभ माना जा रहा है.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. हालांकि लापरवाही करने पर छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. घर में किसी शुभ कार्य या आयोजन की चर्चा हो सकती है. परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से मानसिक संतोष बना रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है. परिजनों के साथ लंबी यात्रा के भी योग है. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा माना गया है. प्रेमी जोड़े साथ में कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रकृति के करीब बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बना सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 3 अंक विशेष रूप से शुभ रहेगा. इसके अलावा 2 और 9 अंक भी लाभदायक माने गए हैं. शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान गणेश के साथ भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करना लाभकारी रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed