मेष राशि वालों को नौकरी में मिलेगा बड़ा अवसर, लव लाइफ में रोमांस के साथ बढ़ेगी मधुरता

मेष राशि वालों को नौकरी में मिलेगा बड़ा अवसर, लव लाइफ में रोमांस के साथ बढ़ेगी मधुरता

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 June: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज परिघ योग के प्रभाव और ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार आपकी रचनात्मकता, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय.

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 June: मेष राशि में आज परिघ योग बनेगा. यह योग रचनात्मक कार्यों के लिए और नई योजनाओं को शुरू करने के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है. आज ऋतु ग्रीष्म है, मास ज्येष्ठ है, तिथि नवमी है, नक्षत्र हस्त तथा करण कौलव है. पक्ष शुक्ल है और योग वरियान है. आज सूर्योदय सुबह 5:24 पर और सूर्यास्त शाम को 7:22 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:55 से लेकर 12:51 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. आज अशुभ समय राहुकाल दोपहर 3:52 से लेकर दोपहर 5:37 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

ग्रहों का प्रभाव और आपकी निर्णय क्षमता
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको उत्साह, आत्मविश्वास और नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरणा देंगे. चंद्रमा आपके पंचम भाव में है, जैसा कि पंचम भाव विद्या, प्रेम और संतान भाव से संबंधित होता है, जिससे बुद्धि, रचनात्मक कार्य, प्रेम संबंध, शिक्षा और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सूर्य का प्रभाव आपके आत्मबल को और अभिव्यक्ति की क्षमता को मजबूत करेगा. आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल रहेगा.

स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. पेट और पाचन से संबंधित छोटी समस्याएं आपको हो सकती हैं. खानपान पर विशेष ध्यान दें. योग और व्यायाम करते रहें.

संबंधों में बढ़ेगी मधुरता
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा, अविवाहित जातकों के लिए नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, वैवाहिक जीवन में रोमांस और समझ बढ़ेगी. परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. परिवार के लिए मनोरंजन और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

निवेश और बचत पर देंगे ध्यान
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के योग अच्छे बन रहे हैं. निवेश और बचत की योजनाएं बन सकती हैं. शेयर, सट्टा व जोखिम लेने वाले निवेश में सोच-समझकर ही कदम उठाएं. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. आज विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ दिन है. नई जिम्मेदारियां और विशेष अवसर मिल सकते हैं, व्यापार में नए विचार और योजनाएं लाभ देंगी.

भगवान गणेश की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 5 तथा भाग्यांक 1 होगा. आज के लिए शुभ रंग हरा तथा आज के लिए उत्तर दिशा शुभ रहेगी. आज के लिए छोटा उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें तथा ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें तथा हरे मूंग की दाल का दान करें, जिससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed