मिथुन राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन और लव लाइफ़ में रोमांस का महासंयोग
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 23 June: आज मंगलवार को मिथुन राशि वालों के लिए ‘वरीयान योग’ और ‘राजयोग’ का महासंयोग बन रहा है. जानिए ज्योतिषाचार्य संजय से कि कैसे यह दिन आपकी किस्मत बदल देगा.
Aaj Ka Mithun Rashifal 23 June: आज 23 जून यानी मंगलवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि वाले लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है क्योंकि आज बनने वाला योग आपके जीवन की दिशा को बदल देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन ‘वरीयान योग’ का निर्माण हो रहा है, जो 27 योगों में से 18वां योग है. इस योग में जन्म लेने वाले लोग बहुत ज्यादा धनी होते हैं और उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है. बृहस्पति, शुक्र और बुध एक साथ होने से मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन का उद्धार होता है.
मंगल और चंद्रमा की स्थिति से बारिश के आसार
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय मंगल 12वें घर में बैठा हुआ है और मंगल की दृष्टि चंद्रमा के ऊपर पड़ रही है. उन्होंने कहा कि मंगल चंद्रमा को देख रहा है और चंद्रमा का कन्या राशि पर मूवमेंट (गोचर) है और यह हस्त नक्षत्र का निर्माण कर रहा है. उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन अगर हस्त नक्षत्र होता है तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है. आज के दिन मिथुन राशि वालों का स्वभाव आदरणीय और धार्मिक रहेगा.
क्या है ‘वरीयान योग’ का महत्व?
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन वरीयान योग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि वरीयान का मतलब कुबेर से है. कुबेर देवताओं को कर्ज देते हैं और धन के देवता माने जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह योग अत्यधिक शुभ माना गया है, इसीलिए मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत शुभ होने वाला है.
इस शुभ योग में जन्म लेने वाले बच्चों का भाग्य
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस योग के दौरान अगर किसी बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे जातक धन से संपन्न रहते हैं और धनी होने से उनका लाइफस्टाइल लग्जरियस (वैभवशाली) रहता है. इतना ही नहीं, वह धन का प्रबंध करने में सक्षम भी होते हैं.
तीन ग्रहों के मिलन से बना ‘प्रबल राजयोग’
उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन ही बुध अपनी राशि से परिवर्तन कर रहा है. यह मिथुन राशि से हटकर कर्क राशि में जा रहा है, जहां पहले से ही बृहस्पति और शुक्र बैठे हुए हैं. उन्होंने बताया कि जब ये तीनों ग्रह एक साथ इकट्ठे होते हैं, तब प्रबल राजयोग बन जाता है. उन्होंने कहा कि बृहस्पति को पुरुष की जीवात्मा कहा जाता है, शुक्र को धन-लक्ष्मी, तो बुध को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
कम मेहनत में मिलेंगे शानदार परिणाम
इसका मतलब है कि इस दिन पैदा होने वाले जातक, उनका आईक्यू लेवल अच्छा होता है. इसके साथ ही उनके जीवन में ऐश्वर्य और वैभव दोनों ही मौजूद होते हैं. इन लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है. इन्हें मेहनत कम और परिणाम ज्यादा मिलते हैं. शनि के मूल त्रिकोण में होने से ग्रहों की स्थिति बहुत उत्तम बन रही है, जिसके कारण इसका सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि वाले लोगों की किस्मत चमकाने का काम करेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


