सिंह राशि: रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, कारोबार में लाभ के आसार, जानें आज का दिन कितना खास?

सिंह राशि: रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, कारोबार में लाभ के आसार, जानें आज का दिन कितना खास?

Last Updated:

21 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है. चंद्रमा और केतु की युति पराक्रम भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और…

Aaj Ka Singh Rashifal 21 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार 21 जून 2026 का दिन कई मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है. चंद्रमा और केतु की युति पराक्रम भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. कुछ लोगों को ऐसे अवसर भी मिल सकते हैं, जहां कम प्रयास में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त हो.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन सिंह राशि के व्यापारियों के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है. कुंडली के धन भाव में गुरु और शुक्र की स्थिति आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत दे रही है. कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने निवेशों का फायदा मिल सकता है. नए ग्राहकों के मिलने और व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी के योग भी बन रहे हैं. जो लोग किसी नए काम या सौदे की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन उत्साहजनक रह सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावना है. विशेष रूप से महिला अधिकारियों या महिला सहकर्मियों से सहायता प्राप्त हो सकती है, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी. पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों के कारण सम्मान या प्रशंसा मिलने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को थोड़ा अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. ग्रहों की स्थिति एकाग्रता में कमी ला सकती है, इसलिए पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने से बचना होगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने के बावजूद कुछ सावधानियां जरूरी रहेंगी. मंगल की स्थिति रक्त संबंधी समस्याओं की ओर संकेत कर रही है. कुछ लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव या कमजोरी महसूस हो सकती है. इसके अलावा चंद्रमा और केतु के प्रभाव के कारण सीने में हल्का दर्द या बेचैनी जैसी स्थिति भी बन सकती है.

परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं है और पति-पत्नी के बीच संबंध संतुलित रह सकते हैं. हालांकि प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. गलतफहमियां या किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लिए आज अंक 1 विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी सकारात्मक फल देने वाले रहेंगे. वहीं, उगते सूर्य को जल अर्पित कर पूजा करना लाभदायक रहेगा. वहीं यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. यदि किसी जरूरी कारण से यात्रा करनी पड़े तो घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करना शुभ माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed