मिथुन राशि वालों को आज मिलेगा डूबा हुआ धन, कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग
Last Updated:
Today Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं, जो आपके पराक्रम और संबंधों के लिए बेहद अनुकूल स्थिति का निर्माण कर रहा है.
देहरादून: आज 21 जून यानी रविवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि संध्या 07 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति को देखें तो शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में और मंगल मेष राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं देवगुरु बृहस्पति और शुक्र कर्क राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे.
आज के दिन घर में होगी सुख-समृद्धि
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज चंद्रमा मिथुन राशि से तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं, जो आपके पराक्रम और संबंधों के लिए बेहद अनुकूल स्थिति का निर्माण कर रहा है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और संवेदनशील साबित होने वाला है. घर के वातावरण में शांति, सौहार्द और सुख-समृद्धि का वास रहेगा.
उन्होंने बताया कि मिथुन राशि वालों के परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बन सकती है, जिससे घर में उत्सव और प्रसन्नता का माहौल रहेगा. आज आप अपने प्रियजनों के साथ बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे. इसके साथ ही आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को भी बखूबी और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे, जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन जातक आज हो सकते हैं षड्यंत्र के शिकार
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि कार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज मिथुन जातकों की प्रगति सुनिश्चित है. पिछले कई दिनों से जो कार्य अटके हुए या रुके हुए थे वे आज बिना किसी बाधा के आसानी से पूरे हो जाएंगे जिससे आपको बड़ी मानसिक शांति मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों और साथी कर्मचारियों का आपको सहयोग नहीं मिलेगा. आपको खुद मजबूती के साथ काम करना होगा. उन्होंने कहा कि इस समय बुध और शुक्र एक साथ हैं तो शुक्र अच्छा करने के लिए मिथुन जातक दो किलो आलू उबालकर उसमें हल्दी डाल दें और गाय को खिलाएं. इससे शुक्र का प्रभाव साकारात्मक होता है.
उन्होंने कहा कि चंद्रमा इस समय केतु के साथ बैठे हैं, ऐसे में आपके ऊपर आज के दिन कुछ आरोप लग सकते हैं. आपको आज फूंक-फूंककर कदम देखने की जरूरत है, क्योंकि मिस कम्यूनिकेशन और षड्यंत्र के चलते आप परेशान भी हो सकते हैं. आपको परशुराम की तरह शस्त्र और शास्त्र पर मेहनत के साथ काम करना होगा.
नौकरी पेशा लोगों को लाभ
ज्योतिष ने बताया कि व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, जिससे आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी. आपके किसी सही फैसले से घर या करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं.
आर्थिक लाभ होने के योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आर्थिक मामलों में आज किस्मत आपका भरपूर साथ देने वाली है. आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा और काफी समय से रुका हुआ या डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मन काफी हल्का महसूस करेगा. हालांकि, आज आपके खर्चों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसको लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह खर्च व्यर्थ नहीं होगा. यह धन भविष्य की किसी बड़ी योजना या घर की जरूरी आवश्यकताओं पर ही व्यय होगा. इसके अलावा आज अचानक कहीं से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं, जो आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा.
मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. हालांकि दिन के समय स्वभाव में क्रोध और उग्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण आप मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं. इसलिए खुद को शांत रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें व्यर्थ के गुस्से से बचने की कोशिश करें.
उन्होंने कहा कि आज आपको बातचीत के दौरान अपनी वाणी और बोलचाल में थोड़ा संयम रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि आपकी कही गई कोई कड़वी बात किसी को चुभ सकती है. आज नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा. इसके साथ ही परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है और आप भी किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


