आज मिलेंगे दो दिल, संपत्ति खरीद के लिए भी दिन शुभ…मेष राशि में बन रहा ऐसा योग

आज मिलेंगे दो दिल, संपत्ति खरीद के लिए भी दिन शुभ…मेष राशि में बन रहा ऐसा योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 June 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, पराक्रम और नई पहल करने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा के तृतीय भाव में गोचर से आत्मविश्वास, संचार कौशल, छोटी यात्राएं और नए प्रयासों में सफलता के संकेत हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 ने बताते हैं कि आज प्रेम संबंधों में बातचीत और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर मुलाकात की योजना बन सकती है. अविवाहित जातकों के लिए नए परिचय बनने के योग हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. आज सप्तमी तिथि है, रविवार का दिन है और सिद्ध योग बन रहा है. एक विशेष योग भी बन रहा है, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग भी बन रहे हैं, जो आज के लिए बहुत अच्छा है. यदि किसी की सेहत में परेशानी रहती हो, तो ऐसा व्यक्ति आज भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, सूर्य की उपासना करें और नमक का सेवन न करें, तो इससे उनके जीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिल सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 ने बताते हैं कि आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है. करण वाणिज और विष्टि है. शुक्ल पक्ष है. योग सिद्ध है.

सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर और सूर्यास्त 7 बजकर 21 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 5 बजकर 37 मिनट से लेकर 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, इसमें कोई भी शुभ काम नहीं करें. नुकसान होगा. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

कैसा रहेगा घर का माहौल

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, पराक्रम और नई पहल करने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास, संचार कौशल और छोटी यात्राएं और नए प्रयासों में सफलता के संकेत हैं. सूर्य का प्रभाव आपके विचारों को स्पष्टता देगा और महत्वपूर्ण निर्णयों की आपकी मदद मिलेगी. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत और साहस और संपर्कों से लाभ प्राप्त करने का है. सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. कंधे, गर्दन और हाथों में हल्का थकान महसूस हो सकता है. प्रेम संबंधों में बातचीत और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर मुलाकात की योजना बन सकती है. अविवाहित जातकों के लिए नए परिचय बनने के योग बन रहे हैं. भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. घर में छोटी यात्रा या समारोह की चर्चा हो सकती है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. छोटे-छोटे लाभ के योग बन रहे हैं. नए संपर्क भविष्य में आर्थिक लाभ का कारण बन सकता है. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. ऑनलाइन कार्यों और संचार से जुड़ी क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. नौकरी और करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और साहस का सराहना होगा. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, शिक्षा और संचार से जुड़े लोगों का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. व्यापार में प्रचार-प्रसार और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, व्यापारिक बैठक, यात्रा, दस्तावेज पर हस्ताक्षर या निवेश और महत्वपूर्ण बातचीत के लिए शुभ मुहूर्त बना हुआ है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed