बनवा रहे हैं सपनों का घर तो भूलकर भी ना करें ये गलती, वरन हो जाएंगे परेशान
Last Updated:
अगर आप भी अपना घर बनवा रहे हैं, तो वास्तु का विशेष तौर पर ध्यान रखें, क्योंकि कई बार वास्तु सही न होने के कारण घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जिसका सीधा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलेगा. ऐसे में सकारात्मक चीजों के साथ अपने घर को बनवाएं.
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ सहित विभिन्न जनपदों में रहने वाले जो लोग अपने सपनों का आशियाना बनवाना चाहते हैं. इसके लिए प्लॉट भी खरीद लिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या खुद से मकान का नक्शा फाइनल कर दिया है, ताकि घर काफी खूबसूरत दिखें तो ऐसे सभी लोग उस नक्शे में वास्तु का भी विशेष तौर पर ध्यान रखें, क्योंकि वास्तु की हल्की सी चूक आपको जीवन भर परेशान कर सकती है. इन बातों को ध्यान रखते हुए लोकल -18 की टीम द्वारा सिविल इंजीनियर प्रशांत शर्मा से खास बातचीत की.
वैज्ञानिक दृष्टि से भी वास्तु है काफी है अहम
लोकल -18 से खास बातचीत करते हुए सिविल इंजीनियर प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय की अगर बात करें तो प्रत्येक आवास, बिल्डिंग, हॉस्पिटल, स्कूल सहित विभिन्न स्थान के लिए जो नक्शे तैयार किए जाते हैं. उसमें वास्तु का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है. वास्तु के अनुसार ही पूरी बिल्डिंग का डिजाइन फाइनल होता है. उन्होंने कहा कि वास्तु को सिर्फ धर्म से जोड़ना सही नहीं है. क्योंकि वास्तु एक विज्ञान है. इसी विज्ञान के आधार पर अगर आपका घर बिल्डिंग बनी हुई होगी. तो आप कभी भी परेशान नहीं होंगे. लेकिन हल्का सा वास्तु भी अगर आपका गड़बड़ हो जाता है. तो उसे सीधे आपके जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है.
नकारात्मकता को दूर करता है वास्तु
उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य के लिए पॉजिटिव एनर्जी होनी अनिवार्य है. ऐसे में वास्तु के अकॉर्डिंग अगर आप अपने मकान का निर्माण कराएंगे तो उसमें पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी. जिससे सीधा असर आपके स्वास्थ्य आपका बिजनेस पर भी रहता है. घर का रसोई टॉयलेट, मंदिर, बेडरूम, ड्राइंग रूम के लिए दिशा काफी महत्वपूर्ण होती है. इसलिए आप भी अगर अपना घर बनवाए तो नक्शे में वास्तु का विशेष तौर पर ध्यान रखें.
कभी-कभी छोटी-छोटी खामियां भी जीवन में कई बार बड़ा प्रभाव डालती है. बताते चलें कि पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण जिस दिशा में मकान का मुख्य द्वार होता है उसके हिसाब से ही नक्शा तैयार होता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


