बार-बार टूट रही है शादी? तो हल्दी के इस उपाय से बनेगी बात
फरीदाबाद: जीवन में कई बार ऐसा होता है कि नौकरी मिलने में लगातार रुकावटें आती हैं विवाह की बात बनते-बनते रह जाती है और मन हमेशा बेचैन बना रहता है. ऐसे में शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है हल्दी वाले पानी से स्नान करना, जिसे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से बेहद लाभकारी माना गया है.
शास्त्रों में हल्दी का महत्व
Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं शास्त्रों में हल्दी को बड़ा ही गुणकारी बताया गया है. जैसे हमारे व्यवहार में जब किसी की शादी होने वाली होती है, तो हल्दी की रस्म की जाती है. कई दिनों तक मां, भाभी और परिवार के लोग लड़का हो या लड़की, उसे हल्दी लगाते हैं. इसका विशेष महत्व है.
शादी के लिए हल्दी का उपाय
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हल्दी का अभिप्राय यह है कि हमारा गुरु ग्रह मजबूत हो जाता है. शादी के लिए गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है. जब गुरु ग्रह मजबूत होगा तो विवाह के योग जल्दी बनते हैं. जिस व्यक्ति की शादी होने वाली होती है उसके लिए नौकरी का होना भी जरूरी होता है. ऐसे में हल्दी का प्रयोग दोनों ही मामलों में लाभकारी माना गया है.
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन अपनी नहाने की बाल्टी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करता है तो उसके शरीर का आकर्षण बढ़ने लगता है. तभी तो शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है कि यह लड़का ससुराल जाएगा या यह लड़की कन्या बनकर अपने नए घर जाएगी. हल्दी व्यक्ति के व्यक्तित्व में भी निखार लाने का काम करती है.
हल्दी के वैज्ञानिक फायदे भी हैं
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हल्दी के वैज्ञानिक फायदे भी हैं. अगर शरीर पर दाग-धब्बे हैं तो वे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. कई लोगों को बार-बार गुस्सा आता है मन में चिड़चिड़ापन बना रहता है. हल्दी वाले पानी से स्नान करने से मन भी शांत होता है और व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है. इसलिए हल्दी के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों प्रकार के लाभ हैं.
गुरु ग्रह होगा मजबूत तो विवाह में आने वाली बाधाएं होंगी दूर
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं जब गुरु ग्रह मजबूत होता है तो विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं. शादी के योग जल्दी बनते हैं और नौकरी मिलने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं. हल्दी बहुत कमाल की चीज है जिसका उपयोग सदियों से किया जाता रहा है.
ग्रह दोष के लिए कैसे करें हल्दी का उपयोग
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हल्दी का उपयोग केवल गुरुवार को ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी किया जा सकता है. जब भी आप स्नान करें तो पानी में एक चुटकी हल्दी डाल सकते हैं. इससे आपको फायदा ही होगा. लेकिन गुरुवार के दिन इसका प्रयोग विशेष रूप से करना चाहिए क्योंकि यह दिन गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है.
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं जो लोग लगातार कई गुरुवार तक हल्दी वाले पानी से स्नान करते हैं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं. विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं गुरु ग्रह की बाधाएं समाप्त होती हैं और गुरु ग्रह मजबूत होता है. इसलिए यह उपाय श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए.


