'बुधादित्य योग' खोलेगा मिथुन राशि वालों की किस्मत के द्वार! जानिए राशिफल

'बुधादित्य योग' खोलेगा मिथुन राशि वालों की किस्मत के द्वार! जानिए राशिफल

Last Updated:

Mithun Rashifal: आज मिथुन राशि के जातकों की ही अपनी राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की युति से ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण हो रहा है, जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह अलौकिक संयोग आपकी बातचीत की कला, निर्णय लेने की क्षमता और सीखने की प्रवृत्ति को जबरदस्त सहयोग दे रहा है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि इन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा. 

देहरादून: आज 20 जून यानी शनिवार का दिन है, जो मिथुन जातकों के लिए बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. हिंदी पंचांग के अनुसार, द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी और उसके बाद आने वाली सप्तमी तिथि के इस पावन मोड़ पर आपके रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है.

देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ग्रहों के इस महासंयोग में मिथुन जातकों को अपने पिछले प्रयासों का फल मिलेगा, जिससे मन में संतोष की भावना रहेगी. अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसे दोबारा गति देने के लिए समय पूरी तरह से आपके अनुकूल है.

मिथुन जातकों को बुधादित्य योग से होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मिथुन जातकों की ही अपनी राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की युति से ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण हो रहा है, जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह अलौकिक संयोग आपकी बातचीत की कला, निर्णय लेने की क्षमता और सीखने की प्रवृत्ति को जबरदस्त सहयोग दे रहा है.

उन्होंने कहा है कि व्यापारिक गतिविधियों में लगे जातकों को आज बड़ा फायदा हो सकता है. आपकी सूझबूझ और सटीक रणनीतियों के बल पर व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और बाजार में आपकी साख मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि आज ग्रहों के गोचर से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग और वज्र योग का एक साथ मिल रहा अनोखा सपोर्ट आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा.

बैंक बैलेंस में होगी वृद्धि
इस समय मेष राशि में बैठे मंगलदेव आपको हर चुनौती से लड़ने का साहस प्रदान कर रहे हैं. वहीं कर्क राशि में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव की उपस्थिति आपके बैंक बैलेंस और वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा दे रही है. हालांकि, सिंह राशि में चंद्रमा और केतु के गोचर के कारण मन में थोड़ा उतार-चढ़ाव या स्वतंत्रता की तीव्र इच्छा जाग सकती है. लेकिन बुधादित्य योग के प्रभाव से आप अपनी बुद्धि द्वारा उस पर नियंत्रण पा लेंगे. इस समय महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल समय हो सकता है, क्योंकि इस समय गर्भपात या गर्भ धारण करने में मुश्किल उन्हें हो सकती है.

दोस्तो से मुलाकात दिलाएगी खुशी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनिवार का यह विशेष दिन सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से भी आपके लिए खुशियां लेकर आया है. आज पुराने दोस्तों से अचानक हुई मुलाकात या फोन पर लंबी बातचीत आपके मन को उत्साह और प्रसन्नता से भर देगी. आप खुद को मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे. व्यस्त दिनचर्या के बाद शाम का समय बेहद सुकून भरा और अच्छा बीतेगा. परिवार या करीबियों के साथ बिताए गए ये पल आपको आने वाले दिनों के लिए नई ऊर्जा से भर देंगे.

शनिदेव की पूजा अर्चना से चमकेगी किस्मत
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की संयुक्त पूजा करने का विशेष विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और घर में धन-धान्य बना रहता है. आज के दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए मिथुन राशि के जातकों को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. यह उपाय आपके भाग्य को और चमकाएगा और मुश्किलों को दूर रखेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed