वृश्चिक वालों आज करियर और व्यापार में बंपर लाभ, मिलेगा अप्रत्याशित धन

वृश्चिक वालों आज करियर और व्यापार में बंपर लाभ, मिलेगा अप्रत्याशित धन

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 June 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 20 जून 2026 काफी संतुलित है. चाहे करियर और व्यापार हो. इसमें सराहना व मुनाफा का योग बनात दिख रहा है. अप्रत्याशित धन लाभ, प्रेम जीवन मधुर, स्वास्थ्य को लेकर कमर और पेट पर ध्यान दें. जानें राशिफल

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 20 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी तीव्र बुद्धि और अंतर्मन की आवाज आपको जीवन के हर महत्वपूर्ण मोड़ पर सही राह दिखाने में मददगार साबित होगी. आपके सितारे संकेत दे रहे हैं कि लंबे समय से अटकी हुई कुछ पुरानी बातें या योजनाएं आज एक नई और सकारात्मक दिशा ले सकती हैं, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उनकी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति की जमकर सराहना होगी. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई बड़ा अवसर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में तरक्की के रास्ते खोलेगी. व्यापार के लिहाज से भी दिन काफी मुनाफा देने वाला है; पुराने व्यावसायिक संपर्कों और कनेक्शन से आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं.

अप्रत्याशित धन लाभ की पूरी संभावना 
आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपकी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. अप्रत्याशित धन लाभ की पूरी संभावना बनी हुई है. जिससे संचित कोष में वृद्धि होगी. प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास और रोमांस में प्रगाढ़ता आएगी. घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ किसी शुभ या सकारात्मक मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है.

आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत
वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज अपनी कमर और पेट का खास ख्याल रखें, हल्का व ताजा भोजन करें और भरपूर पानी पिएं. मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए शाम के समय एक विशेष उपाय करें, एक तांबे के बर्तन में जल भरकर उसमें 9 लौंग डालें, फिर 11 बार ॐ भैरवाय नमः मंत्र का जाप कर उस जल को दक्षिण दिशा में प्रवाहित कर दें। आज आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed