शुक्रवार को करें ये 5 आसान उपाय, धनपति कुबेर होंगे प्रसन्न, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

शुक्रवार को करें ये 5 आसान उपाय, धनपति कुबेर होंगे प्रसन्न, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Last Updated:

How to please kuber on friday: शुक्रवार के दिन कुबेर की पूजा करने से स्थायी धर्म और संपत्ति की प्राप्ति होती है. आप 5 में से कोई भी एक ज्योतिष उपाय करके धनपति कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुबेर को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में.

Zoom

कुबेर को प्रसन्न करने के उपाय.

Kuber ko kaise khush kare: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, लेकिन स्थायी धन और संपत्ति की प्राप्ति के लिए आपको देवताओं के धनपति कुबेर की पूजा करनी चाहिए. माता लक्ष्मी चंचला हैं, इसलिए उनसे प्राप्त धन और वैभव अस्थायी होता है, जबकि कुबेर से प्राप्त धन स्थायी माना जाता है. उनकी कृपा से धन संकट दूर होता है, बिजनेस में उन्नति होती है. शुक्रवार के दिन आप कुछ आसान उपायों को करके कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं.

कुबेर को प्रसन्न करने के उपाय

शुक्रवार को करें कुबेर यंत्र स्थापित
शुक्रवार के दिन आप अपने धन की तिजोरी में एक कुबेर यंत्र की स्थापना विधि विधान से करें. फिर उसे प्रतिदिन धूप और दीप दिखाएं. कुबेर यंत्र के पूजन और दर्शन से धन -संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. कुबेर यंत्र को आप शुक्रवार के अलावा अमावस्या को भी स्थापित कर सकते हैं.

कुबेर की दिशा को रखें साफ-सुथरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान में उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं. इस वजह से आप इस स्थान को साफ-सुथरा रखें. वे आप पर प्रसन्न रहेंगे. जो लोग वहां पर गंदगी रखते हैं, उनके पास धन नहीं टिकता है और वित्तीय संकट पैदा होता है. कुबेर की दिशा में तिजोरी या पैसे वाली आलमारी रख सकते हैं. जूते, चप्पल, कबाड़ आदि वहां न जमा होने दें.

मुख्य द्वार पर जलाएं कुबेर का दीपक
हर शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीप जलाएं. आप चाहें तो बेल के पेड़ की जड़ के पास भी घी का दीपक जला सकते हैं. इससे कुबेर अत्यंत प्रसन्न होते हैं क्योंकि यह शिव जी का प्रिय पेड़ है और कुबेर उनके भक्त हैं. यह उपाय आप प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद भी कर सकते हैं.

कुबेर महामंत्र का जाप
शुक्रवार के दिन आप कुबेर को प्रसन्न करने के लिए उनके महामंत्र का जाप कर सकते हैं. इस मंत्र का जाप 108 बार करें. मंत्र जाप के समय आपका मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए. कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करना है.

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

धन स्थान पर रखें कौड़ियां
कौड़ियां माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों को ही प्रिय है. शुक्रवार को प्रदोष काल में कुबेर की पूजा करें और उनको तीन कौड़ियां ​अर्पित करें. उस पर हल्दी लगा दें. पूजा के बाद उन कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांध दें और अपनी तिजोरी में रख दें. इस उपाय से आपके धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed