तुला राशि वालों की आज लग सकती है किस्मत की लॉटरी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

तुला राशि वालों की आज लग सकती है किस्मत की लॉटरी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Last Updated:

Tula Rashi Today: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर कुंडली के एकादश भाव में होने से धन लाभ, आय में वृद्धि और इच्छापूर्ति के मजबूत योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी और व्यापारियों की अटकी डील पूरी होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 17 जून यानी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. आज चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो कुंडली का एकादश भाव माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में एकादश भाव को लाभ, आय, इच्छापूर्ति, मित्रों और बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति का भाव माना जाता है. चंद्रमा का यह गोचर आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इसके प्रभाव से तुला राशि के जातकों की सोची हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी और आर्थिक पक्ष में मजबूती देखने को मिलेगी.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यों की सराहना होगी. यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के भी संकेत हैं. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. लंबे समय से अटकी हुई कोई महत्वपूर्ण डील आज फाइनल हो सकती है जिससे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी. नए ग्राहकों और नए व्यापारिक संपर्कों से भी फायदा होगा.

मित्रों और बड़े भाई-बहनों का मिलेगा पूरा सहयोग
एकादश भाव में चंद्रमा के आने से धन लाभ के मजबूत योग बन रहे है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. यदि आप किसी आर्थिक योजना पर विचार कर रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ है. आज मित्रों और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी पुरानी मनोकामना के पूर्ण होने से मन में संतोष और खुशी का भाव रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहेगा.

बाधाओं को दूर करने के लिए आज का अचूक उपाय
आज बुधवार का दिन है जो विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. इसलिए प्रातःकाल भगवान गणेश को 21 दूर्वा घास अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक “ओम गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होंगी, कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा. भगवान गणेश की आराधना से व्यापार और नौकरी में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed