Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा- 'सफलता चाहिए तो गधे से सीखें ये 3 बातें', बदल ज

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा- 'सफलता चाहिए तो गधे से सीखें ये 3 बातें', बदल ज

होमफोटोधर्म

चाणक्य ने क्यों कहा- ‘सफलता चाहिए तो गधे से सीखें ये 3 बातें’, आपके काम की बात

Last Updated:

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में छिपी बुद्धिमत्ता आज भी जीवन और करियर में सफलता का मार्ग दिखाती है. अक्सर हम प्रेरणा के लिए बड़े आदर्शों को देखते हैं, लेकिन चाणक्य बताते हैं कि सीख साधारण और उपेक्षित जीवों से भी ली जा सकती है. गधे जैसे सरल प्रतीत होने वाले प्राणी से भी हम धैर्य, मेहनत और जिम्मेदारी के 3 महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं, जो सफलता की नींव बनते हैं…

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिनकी रणनीतियों ने चंद्रगुप्त मौर्य को एक साधारण व्यक्ति से सम्राट बना दिया, आज भी सफलता और कूटनीति के पर्याय माने जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक साधारण से दिखने वाले जानवर, गधे की खूबियों को भी उजागर किया और कहा कि अगर हम उसकी तीन आदतें अपना लें, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है. जी हां, हम गधे की ही बात कर रहे हैं. भले ही यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन चाणक्य मानते थे कि इस जानवर में ऐसी खासियतें हैं, जो हमें सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद कर सकती हैं. आइए चाणक्य के माध्यम से जानते हैं कि सफलता के लिए गधे से कौन सी 3 बातें सीख सकते हैं…

श्लोक और उसका अर्थ –
सुश्रान्तोऽपि वहेद् भारं शीतोष्णं न पश्यति. सन्तुष्टश्चरतो नित्यं त्रीणि शिक्षेच्च गर्दभात् ॥
अर्थ: आलस्य छोड़ें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, मौसम चाहे जैसा भी हो, काम करते रहें और जो भी आपके पास है उसमें संतुष्ट रहें. जो व्यक्ति गधे की इन तीन आदतों को अपनाता है, उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता.

आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि जब भी आप कोई लक्ष्य तय करें, तो सबसे पहले आलस्य को छोड़ दें और पूरी लगन से उसे पाने में जुट जाएं. जैसे गधा भारी बोझ उठाकर मंजिल तक पहुंचता है, वैसे ही जो लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हैं और भटकाव से दूर रहते हैं, वही अंत में सफल होते हैं. अपनी परेशानियों को एक तरफ रखें और अपनी मंजिल पर नजरें टिकाए रखें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि जब आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो रास्ते में कई मुश्किलें और रुकावटें आएंगी. लेकिन चाणक्य के अनुसार, इन परेशानियों में उलझने के बजाय आगे बढ़ते रहना चाहिए. जैसे गधा सर्दी, गर्मी या बारिश की परवाह किए बिना लगातार काम करता है, वैसे ही आपको भी हर मौसम और परिस्थिति में अपने काम के प्रति समर्पित रहना चाहिए. मौसम बदलते हैं, हालात बदलते हैं, लेकिन आपका काम नहीं रुकना चाहिए.

चाणक्य अंत में कहते हैं कि सफलता की राह में कई बार अभाव का सामना करना पड़ता है. कभी आर्थिक तंगी आती है, तो कभी जरूरी चीजों की कमी हो जाती है. ऐसे समय में आचार्य चाणक्य सलाह देते हैं कि जो भी आपके पास है, उसमें संतुष्ट रहें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें. जैसे गधा जहां भी थोड़ा सा घास मिल जाए, उसी में संतुष्ट रहता है, वैसे ही आपको भी छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढनी चाहिए और बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए. शिकायतें छोड़ें और जो है, उसी से शुरुआत करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed