जून का सबसे शुभ ग्रह संयोग! बुध-शुक्र की युति से बदलेगा लक, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

जून का सबसे शुभ ग्रह संयोग! बुध-शुक्र की युति से बदलेगा लक, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Last Updated:

Budh Shukra Yuti: 22 जून को बुध के कर्क राशि में प्रवेश से शुक्र और गुरु के साथ खास युति बनेगी. इस ग्रह संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को करियर, धन और रिश्तों में खास लाभ मिलने के संकेत हैं.

Zoom

बुध-शुक्र युति

Budh Shukra Yuti: जून का महीना ज्योतिष की नजर से काफी अहम माना जा रहा है. इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं, जिसका असर हर राशि के लोगों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा. इसी कड़ी में 22 जून का दिन खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होने वाला यह गोचर कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. कर्क राशि में पहले से ही शुक्र और गुरु मौजूद रहेंगे. ऐसे में बुध के प्रवेश करते ही एक खास ग्रह संयोग बनेगा. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक बुध बुद्धि, संवाद, कारोबार और फैसलों का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, धन, आकर्षण और रिश्तों का प्रतिनिधित्व करता है.

जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस ग्रह युति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय खास तौर पर शुभ माना जा रहा है. इन लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा. लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कारोबार करने वालों के लिए भी नए अवसर बनेंगे. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर में किसी नए सदस्य के आने की खबर भी मिल सकती है. रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा.

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध-शुक्र की युति करियर के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं. कारोबार में बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं. ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय तेजी से आगे बढ़ने का रहेगा. मुनाफे में बढ़ोतरी होगी और बचत करने में भी सफलता मिलेगी. इस दौरान लिए गए बड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और मन खुश रहेगा.

4. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह युति भाग्य का साथ लेकर आ सकती है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे. परिवार में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

authorimg

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed