दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण से 4 राशिवाले सावधान! पद, प्रतिष्ठा, प्रॉपर्टी, जॉब पर असर

दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण से 4 राशिवाले सावधान! पद, प्रतिष्ठा, प्रॉपर्टी, जॉब पर असर

Rare Total Solar Eclipse 2026 Negative Zodiac Impact: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है, जो एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देगा. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा. कर्क में चार ग्रहों सूर्य, चंद्रमा, बुध और बृहस्पति की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बन रह है. इस तरह से यह दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण चतुर्ग्रही योग में लगेगा. भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण रात 09:04 बजे लगेगा और 13 अगस्त को प्रात: 04:25 बजे खत्म होगा. लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना का कहना है​ कि सूर्य ग्रहण कहीं भी लगे, लेकिन उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है. इस सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से 4 राशिवालों को बजकर रहना होगा, जिसका असर 6 महीने तक देखने को मिलेगा.

सूर्य ग्रहण का राशियों पर अशुभ प्रभाव

मेष: 12 अगस्त को लगने वाल सूर्य ग्रहण मेष राशिवालों के लिए कुछ विपरीत परिस्थितियां बना सकता है, इससे आपके रिश्ते प्रभावित होंगे. पद, प्रतिष्ठा और सेहत पर नकारात्मक असर होने की आशंका है. इस समय में आपको फिजूलर्ख पर नियंत्रण करना होगा, साथ ही आप नए निवेश को लेकर सतर्क रहें.

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.

उपाय: ग्रहण के विपरीत प्रभावों को कम करने के लिए मेष राशिवाले ग्रहण के मोक्ष के समय गेहूं का दान करें. उसके बाद नियमित 3 महीनों तक रोज भगवान शंकर जी को दूध अर्पित करें.

कर्क: यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में ही लगेगा. इस वजह से आप लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. आप आने वाले दिनों मे कोई बड़े निर्णय न लें, करियर में स्थान परिवर्तन से बचें, वहीं सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें. कोई समस्या है तो तत्काल डॉक्टर से मिलें. ग्रहण की वजह से आप किसी गलत संगत की तरफ आकर्षित होकर अपनी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगा सकते हैं. ऐसी स्थितिम से सजग रहें, जोखिम उठाने की प्रवृति से बचें.

उपाय: ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आप गुड़ का दान करें. उसके बाद नियमित 3 महीने भगवान शिव का जल और पीले चंदन के साथ अभिषेक करें.

तुला: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण तुला राशिवालों के कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ा सकता है. कामों को पूरा करने में अड़चने और विलंब अनुभव करेंगे. अपने आर्थिक पक्ष को लेकर मन अशांत रह सकता है. जॉब में परिवर्तन या कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है.

उपाय: सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप सात प्रकार के अनाज का दान करें. रोज सूर्य देव को अर्ध दें. इसके अलावा भगवान शिव को जल में पर काले तिल डालकर अर्पित करें.

मकर: इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव मकर राशिवालों के पारिवारिक रिश्तों, पैतृक संपत्ति और व्यापारिक उतार-चढ़ाव पर रहेगा. जॉब में स्थान परिवर्तन या व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. दिनचर्या प्रभावित रहेगी, जिम्मेदारियां और काम का बोझ तनाव ग्रस्त रखेगा. कोई पुरानी बीमारी अगर चली आ रही है, तो उसमें भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

उपाय: सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण मोक्ष के समय गुड़ और वस्त्र का दान करें. फिर नियमित हनुमान जी का पूजा करें और भगवान शिव का दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें.

Source link

You May Have Missed