दैनिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के रुके कामों में गति आएगी तो तुला वालों के आगे बढ़ाने के मौ
मेष राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा जाएगा. अपने संवेदनशील और सरल स्वभाव से आप लोगों से आसानी से जुड़ पाएंगे. यश-मान सम्मान में वृद्धि रहेगी, आज विरोधियो की तरफ से कुछ तनाव मिल सकता हैं, जो आज आपके कामो को प्रभावित कर सकता हैं. आर्थिक उन्नति रहेगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा. वहीं जॉब और व्यक्तिगत तौर पर भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लोगों की बातों का प्रभाव अपने मन पर बिल्कुल ना लें. आज भगवान विष्णु का ध्यान करें. भाग्य का साथ 88% तक रहेगा.
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और रुके कामों में गति आएगी. आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. अटकी हुई रकम भी वापस मिल सकती है. व्यापार में नए प्रयोग की जगह पारंपरिक ढंग से काम करने पर अधिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा. पारिवारिक रिश्तों को समय दें, दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. अहम भाव को दूर रखकर ही आज रिश्तो में सुधार आ सकता है. आज बजरंगबली को गुड़ और चने का भोग लगाएं. भाग्य का साथ 79% तक रहेगा.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास सफल रहेंगे, बस जल्दबाजी से बचें. यात्रा में भी सजग रहेंगे. कार्यक्षेत्र मे उत्साहित होकर कार्य करें. लोगों का सहयोग रहेगा रहेगा. जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वहीं व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव रहेंगे, कार्यों में विलंब होगा. संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति करेंगे. रिश्तों में सहजता आएगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. हनुमानजी को लाल मसूर की दाल और गुड़ का भोग लगाएं. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा.
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के आज सुखों में वृद्धि और विस्तार का दिन रहेगा. सोचे हुए कामों को सृजनात्मक ढंग से कर पाएंगे. हालांकि कार्यक्षेत्र में कई जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं. वह पारिवारिक व्यस्तता भी रह सकती है, इसलिए संतुलित आचरण और एकाग्रता से कार्य करने की आवश्यकता है. जॉब और व्यापार दोनों में गतिशीलता रहेगी. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा.
सिंह राशिफल
सिंह राशि वाले आज अपने अनुभव के आधार पर कार्य प्रणाली को निर्धारित करेंगे. ओवर कॉन्फिडेंस के चलते कार्यों के परिणाम में न्यूनता आ सकती है. हनुमानजी की कृपा से धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे. रिश्तों में आज गलतफहमी के चलते उतार-चढ़ाव मिल सकता है. नौकरी पेशा जातकों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए जॉब में अपने कार्यों को सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ें. किसी धार्मिक आयोजन या धार्मिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता रहने वाली है. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें, अपने पूर्ण मनोबल के साथ कार्य करें. विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. व्यापार की अपेक्षा जॉब के लिए अनुकूलता अधिक रहेगी. सकारात्मक प्रभाव से अपनी स्थिति को आज आप मजबूत करेंगे, लाभार्जन भी रहेगा. व्यापार की दृष्टिकोण से आज आपको ज्यादा जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचना होगा. सकारात्मक सोच रिश्तों को बेहतर बनाएगी. विद्यार्थी वर्ग को विशेष रूप से अपने लक्ष्य पर एकाग्र होना चाहिए. आज निश्चित लाभ उठा पाएंगे, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. बजरंगबली को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
तुला राशिफल
तुला राशि वालों का आज जल्दबाजी से बचते हुए पूरी सूझबूझ से किया गया पराक्रम और मेहनत फलदाई रहेगा. खासकर व्यापारिक गति रहेगी, विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे. संपर्क बढ़ाने के लिए आज का दिन खास रहेगा. जॉब में उन्नति और आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, आधिकारिक वर्ग का सहयोग भी रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी और संबंध सुधरेंगे. आज हनुमानजी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा.
वृश्चिक राशिफल
आज आलस्य के चलते दिन मे ऊर्जा की कमी रह सकती हैं. आज के दिन की उपयोगिता को समझते हुए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का दिन है. नई जॉब को लेकर प्रयास कर सकते हैं. अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ें. व्यापारिक विस्तार मे जितने प्रयास करेंगे, उतना ही आय और लाभ को बढ़ा संकेगे. वहीं परिवारिक रिश्तों मे मान सम्मान को लेकर तनाव रहेगा. दाम्पत्य जीवन मे सहज बनाने के लिए साथ मे समय व्यतीत करें. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा लेकिन व्यस्तता रहेगी, जिसके कारण कुछ तनाव भी हो सकते हैं, इसलिए अपने दायित्वों को समझते हुए एकाग्रता से आगे बढ़ें. जॉब में अनुकूलताएं रहेगी, वही व्यापार की गति रहेगी लेकिन उतार-चढ़ाव मिल सकता है. आज नजदीकी रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति का दिन होगा. निवेश और नई योजनाओं पर भी कार्य करने का मौका मिलेगा. आज बुढ़वा मंगल पर हनुमानजी की पूजा अर्चना करें. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा.
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासों को बढ़ाने पर ध्यान अधिक रहेगा, जिसके चलते जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, इस पर नियंत्रण जरुरी है. जॉब हो या व्यापार सतर्कता की आवश्यकता है, व्यापारिक गति बनी रहेगी. रिश्तों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी सचित रहने की आवश्यकता है. आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों का आज दिन उत्तम रह सकता है, अगर आप अपने पूर्ण मनोबल और एकाग्र भाव से कार्य करें तो आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बस भ्रमित हुए बगैर कार्य करें. जॉब में कार्यों को पूरा करने मे कुछ असुविधा रह सकती है लेकिन वह भी दिन के अंत तक समाप्त होती दिख रही है. वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव के साथ सफलता और धनार्जन के योग भी बना रहे हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज अनुकूल समय रहेगा. आज का दिन बस स्वास्थ्य के लिए हाथ से थोड़ा कमजोर रह सकता है. आज धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, आपकी कार्य क्षमताएं बढ़ेंगी. अनुभवी लोगों से राय लेकर अपने कार्यों की शुरुआत करें, जो लोग जॉब मे हैं उनको विरोधयों से सतर्क रहना चाहिए. वहीं व्यापार में आज का दिन गतिशील रहेगा. लाभ के अनुपात मे सुधार रहेगा लेकिन अगर कोई कानूनी अड़चन आज है तो उसे पर जरूर ध्यान दें. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा. रिश्तों को लेकर सहज रहें. पारदर्शिता से काम करें. आज बड़ा निवेश कर सकते हैं और आए के नए स्रोत बनेंगे. आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.


