मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन! हर ओर मिलेगी सफलता, बस आज पैसे उधार न दें

मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन! हर ओर मिलेगी सफलता, बस आज पैसे उधार न दें

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 15 June 2026: मीन राशि वाले खासतौर पर इस बात का ध्यान रखें कि आज (सोमवार) किसी को भी पैसे उधार न दें. ऐसा करने पर धन हानि हो सकती है या धन वापस लेने में बहुत मुश्किल हो सकती है. वहीं पूरा पैसा भी वापस नहीं मिलेगा.

सागर. आज यानी 15 जून को पुरुषोत्तम मास का अंतिम दिन है. आज अधिक मास, सोमवार, अमावस्या, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, मिथुन संक्रांति और मृगशिरा होने की वजह से विशेष संयोग बन रहा है. आज दान-पुण्य का बड़ा महत्व है और इसका अलग-अलग राशियों में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. बनारस से पढ़ाई करने वाले सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि 15 जून को मीन राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा क्योंकि यह तारीख बहुत ही शुभ है. मीन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ संकेत है. आज व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं.

मीन राशि के जातकों का यदि लंबे समय से कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, जिसमें सफलता नहीं मिल पा रही है, तो ऐसे कार्यों के सफल होने के संकेत मिल रहे हैं. यदि लंबे समय से चल रहे मामलों की कोर्ट में आज सुनवाई होती है, तो यह आपके लिए अच्छा साबित होगा.

लव लाइफ होगी बेहतर
अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही है और आज के दिन आप दोनों की बातचीत होती है, तो बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं. बिगड़े हुए संबंध मधुर संबंधों में बदल जाएंगे. ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है, तो आज के दिन समय निकालकर उनसे बात करें. उनके साथ समय बिताएं, जिससे आपकी लव लाइफ अच्छी हो जाएगी.

मीन राशि वालों के लिए शुभ संयोग
वहीं आज मृगशिरा संयोग बन रहा है, जो मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है. यह बहुत अच्छा संकेत है. प्रॉपर्टी से संबंधित, आय से संबंधित, व्यापार आदि से संबंधित, मीन राशि वालों को हर क्षेत्र में शुभ संकेत प्राप्त हो सकता है. वहीं सेहत की बात करें, तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पहले से बेहतर फ्रेश महसूस करेंगे.

आज न दें पैसे उधार
मीन राशि वाले विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें कि आज किसी को भी पैसे उधार न दें. ऐसा करने पर धन हानि हो सकती है या धन वापस लेने में बहुत कठिनाई हो सकती है. वहीं पूरा धन भी प्राप्त नहीं होगा.

आज का उपाय
मीन राशि के जातक आज भगवान विष्णु की आराधना करें. पांच हल्दी की गांठ लाल कपड़े में बांधकर विष्णु भगवान के मंदिर जाकर उनके श्री चरणों में अर्पित कर दें. इस दौरान भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना रखें. श्री हरि हर इच्छा पूरी कर देंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed